फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   i change my nature in bigg boss house says nirahua

बिग बॉस के घर में मेरे व्यवहार में बदलाव आया हैः निरहुआ

Sat, 15 Dec 2012 11:12 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 15 Dec 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
i change my nature in bigg boss house says nirahua

निरहुआ 'बिग बॉस सीजन 6' के पहले सप्ताह में बिग बॉस के घर से बेघर हुए थे लेकिन इन्हें दोबारा बिग बॉस के घर में मड हाऊस में जाने का मौका मिला। लेकिन इसी सप्ताह के मिड में दिनेश लाल निरहुआ घर से बाहर आ गए। घर में जाने से पहले और आने के बाद निरहुआ ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

विज्ञापन

आइए जानें अब बिग बॉस के घर से बाहर आकर निरहुआ की क्या राय है।

बिग बॉस के घर से बाहर आकर लोगों की आपको लेकर क्या प्रतिक्रियाएं थी?
बहुत अच्छी थी। बहुत लोगों का कहना था कि वे मुझे बिग बॉस के घर में अंत तक देखना चाहते थे। मुझे लोगों का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिला।

आपने कहा था कि आप बिग बॉस के घर में सीखने को काफी कुछ मिलेगा तो क्या वाकई आपने कुछ सीखा?
हां, मैंने कोशिश की और सभी के साथ घूलने-मिलने की कोशिश की। मैंने अपने संकोची स्वभाव की कमी को दूर करने की भी कोशिश की। मैंने जैसे पहले कहा था मैं खुश रहना चाहता हूं तो मैंने हर परिस्थिति में अपने आपको ढालने की कोशिश की।
विज्ञापन


आपको दुख है कि आप अंत तक नहीं खेल पाएं?
नहीं ऐसा नहीं है, मैं खुश हूं मुझे इसका कोई दुख नहीं है। मैं जिस उद्देश्य ये बिग बॉस के घर गया था वो पूरा हो गया है। मैं चाहता था कि लोग मुझे मेरे असली व्यक्तित्व में देखें और ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके सबसे करीब कौन रहा?
संतोष और सपना जी को मैं सबसे अधिक मिस कर रहा हूं। हालांकि बाकी घरवालों को भी और बिग बॉस के घर को भी मिस कर रहा हूं।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी आगे देखेंगे?
हां, मैं पहले भी ये शो देख रहा था और आगे भी देखूंगा।

आपको लगता है कि बिग बॉस का माहौल बदल गया है, इसमें इतने उतार-चढ़ाव आ गए हैं?
बिल्कुल लगता है, इसमें कुछ ऐसे बदलाव दिखाए गए जो पहले कभी नहीं हुआ। लोगों का बाहर जाना, बाहर के लोगों का अंदर आना, काफी कुछ बदलाव आ गया है और आ रहा है।

अब आपको अपने कुछ बदलाव दिखता है?
हां बहुत बदलाव आया है। अब मैंने अपने अकेले शांत रहने वाले स्वभाव को बदला है। हां मैंने अपने विचार, अपने पक्ष को जरूर रखा लेकिन मेरे व्यवहार में बदलाव आया है।

आपको लगता हैं कि आप गेम को अच्छी तरह से समझ गए हैं?
मैं गेम को पहले दिन से ही समझ रहा था। मुझे पता था कि अलग-अलग स्थितियां आएंगी यहां। लेकिन गेम में जरूरी है कि आप पूरी तरह से कूल रहकर, शांत रहकर गेम को पूरी तरह से समझ के खेलों, उसको युद्घ बनाने की आवश्यकता नहीं।


क्या आपको उम्मीद थी कि आपकी तरह ही अन्य प्रतिभागी जो गेम से निकल गए थे वो भी वापिस आएंगे?
ये एक गेम है और इसमें कुछ भी हो सकता है। मुझे लगता है कि ये गेम घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर के बाहर भी चालू लगता है। हमें अंदाजा था कि कोई भी कभी भी अंदर आ सकता है।

आपको क्या लगता है अब बिग बॉस में किसे जीतना चाहिए?
डेलनाज को। बिग बॉस को जीतने के सबसे अधिक चांस डेलनाज के ही हैं क्योंकि वह एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। वो बहुत केयरिंग और लविंग हैं। इतना ही नहीं वो सबके साथ मिलकर, सबको साथ लेकर काम करती हैं।

जाते-जाते ये बताइए बिग बॉस के बारे में आपकी क्या राय है।
जैसे मैंने पहले भी कहा था, ये एक इंस्टीट्यूट है, बहुत कम समय में ही ये आपकी क्वालिटीज को टेस्ट लेता है जिसके बाद आपको महसूस हो जाता है कि आप वाकई में है क्या। मैं इस शो का आभारी हूं कि मुझे इतना अच्छा एक्सपीरिएंस पाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed