फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Huma Qureshi needs a boyfriend

देश भर के जवान लड़कों के पास इस हीरोइन का ब्वॉयफ्रेंड बनने का मौका

Wed, 27 May 2015 06:30 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi needs a boyfriend

बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक हुमा कुरेशी को एक ब्वॉयफ्रेंड की जरूरत है। और गैंग्स ऑफ वासेपुर में खाटी उत्तर भारत की लड़की के रूप में लड़कों के दिलों में बसी ये हीरोइन अब मौका दे रही है, देश भर के लड़कों को।

विज्ञापन


अगर आपको अपनी किस्मत पर भरोसा है, यकीन है कि हर बार आपकी किस्मत आपका साथ देती है, तो इस शानदार मौके को अपने हाथ से न जाने दें। अपनी किस्मत को आजमाएं और हुमा कुरैशी का ब्वॉयफ्रेंड बन जाएं।
विज्ञापन


यही वो मौका है, ज‌ब आप रातोरात उस ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बन जाएंगे। हर रोज सितारों के साथ उठना बैठना हो जाएगा। और रोमांस के लिए एक हुस्न की परी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आपमें ये खूबियां हैं?

Huma Qureshi needs a boyfriend

हुमा कुरैशी का ब्वॉफ्रेंड बनना है तो आपमें कुछ जरूरी खूबियां होनी चाहिए। पहली चीज आप का व्यक्तित्व बनावटी न हो। ऐसा न हो कि आप हुमा को बस उनके हुस्न और उनके ग्लैमर के लिए पसंद करते हों, बल्कि आपके दिल में भी उनके लिए जगह होनी चाहिए।

क्या आप उन्हें एक अदाकारा के साथ-साथ एक खूबसूरत लड़की समझते हैं, एक्टिंग जिसका प्रोफेशन मात्र है। क्या कभी ऐसा हुआ कि हुमा को देखकर आपको उन पर प्यार आया हो। क्या आपमें हुमा कुरैशी के हाथों में हाथ डालकर फक्र के साथ चलने का साहस है? कहीं आप चकाचौंध और कैमरों से डरते तो नहीं हैं?

क्या आप इसके लिए तैयार हैं कि कभी शॉपिंग के दौरान हुमा का बैग आपको पकड़ना पड़े तो आप जिल्लत न महसूस हो। बल्कि आप शौक से उनके साथ शॉपिंग में हाथ बंटा सकें? अगर हां, तो आप हुमा के ब्वॉफ्रेंड होने वाले हैं।

सबसे बड़ी बात, इसलिए आपके पास है सबसे ज्यादा मौका

Huma Qureshi needs a boyfriend

ऊपर बताई गई खूबियों के साथ हुमा कुरैश्‍ी ने एक और बात कही है, जो उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड में चाहिए। और वो बात है कि वो लड़का स्टार नहीं होना चाहिए।

चूंकि वो उसी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, तो वो वहां के बारे में अच्छे जानती हैं। शायद इसीलिए वो किसी स्टार को अपना व्बॉयफ्रेंड बनाने से साफ इनकार कर रही है। हुमा को कहना है कि उन्हें एक ऐसे ब्वॉयफ्रेंड की तलाश है जो जिसमें कुछ भी बनावटी न हो। उसमें सबकुछ वास्तविक हो।

हुमा के मुताबिक उनकी नजर में इमोशन्स ज्यादा कीमती हैं, न कि उस लड़की कमाई।
 आपको बता दें‌ कि हाल में आई फिल्म बदलापुर में उनके एक्टिंग की खूब प्रशंसा हुई थी। अब वो अपनी अगली फिल्मों पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed