फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Hrithik Roshan in Krish 4

कृष-4 टली, अब ऐसी फिल्में करेंगे रितिक रोशन

Fri, 23 Oct 2015 05:30 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan in Krish 4

-लंबे समय से चर्चा थी कि रितिक रोशन निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की पीरियड रोमांटिक फिल्म के बाद में अपने पिता राकेश रोशन की कृष-4 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो ऐसा नहीं होने वाला है। खुद राकेश इस बात को लेकर सहमत हो गए हैं कि रितिक उनकी फिल्म से पहले कुछ ऐसी फिल्म लें, जिनसे उनके करिअर को नई ऊंचाई मिले। इन फिल्मों में निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म का निर्माण राकेश रोशन और संजय गुप्ता की कंपनियां मिल कर करेंगी।

विज्ञापन


इससे पहले राकेश के द्वारा बेटे को लेकर कृष-4  की तैयारियां करने की खबरें आ रही थीं। परंतु संजय गुप्ता ने उन्हें एक रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर का आइडिया सुनाया, जिसे पिता-पुत्र ने पसंद कर लिया। असल में संजय ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म जज्बा से पहले ही राकेश रोशन से संपर्क करके रितिक के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की थी। तब राकेश का कहना था कि वह कृष-4 पर काम कर रहे हैं और 2016 में उनका इस फिल्म को बनाने का इरादा है। इसी दौरान उन्होंने संजय से कहा था कि अगर वह साल के अंत तक अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करके उन्हें सुना दें तो विचार किया जा सकता है। संजय ने ऐसा ही किया। जज्बा की शूटिंग के दौरान उनकी टीम स्क्रिप्ट पर काम करती रही और जज्बा की रिलीज के बाद उन्होंने स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन

स्क्रिप्ट रितिक को बहुत पसंद आई

Hrithik Roshan in Krish 4

सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते संजय ने राकेश और रितिक को साथ बैठा कर स्क्रिप्ट सुनाई। स्क्रिप्ट रितिक को बहुत पसंद आई और उन्होंने तुरंत फिल्म में काम करने को मंजूरी दे दी। बताया जाता है कि रितिक ने जून 2016 से फिल्म की शूटिंग के लिए तारीखें दी हैं। शूटिंग एक ही शेड्यूल में मुंबई में होगी। राकेश रोशन संजय को पहले ही साफ कर चुके थे रितिक केवल ऐक्टर के रूप में फिल्म में काम नहीं करेंगे बल्कि उनकी कंपनी फिल्म के निर्माण में भी भागीदार रहेगी। संजय ने इस बात को मंजूर कर लिया। राकेश रोशन फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी रहेंगे।

41 वर्षीय रितिक फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म को पूरा करने में व्यस्त हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े हीरोइन हैं। पूजा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। आशुतोष की फिल्म के बाद रितिक जनवरी से एक बड़े बजट की ऐक्शन फिल्म करने जा रहे हैं, जिसका काम चार महीने तक चलेगा। संजय की फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं है। रितिक की हां के बाद अब इसकी हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है। इस बीच संजय गुप्ता फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed