फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   hero earn more than Heroine in Film Industry

क्या बॉलीवुड में हीरो कमाते हैं हीरोइनों से दस गुना ज़्यादा!

Wed, 25 Feb 2015 10:14 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
hero earn more than Heroine in Film Industry

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हीरो-हीरोइन की कमाई को लेकर कई बार आवाज उठ चुकी है। लेकिन इस अंतर को भरने की कभी कोशिश नहीं की गई है।

विज्ञापन


ऑस्कर्स जीतने वाले हीरो और हीरोइन अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि इस बार सहायक अभिनेत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीतने वाली पैट्रिशिया आर्केट ने एक संवेदनशील मुद्दा उठा कर चर्चा को नया मोड़ दे दिया। पैट्रिशिया ने हॉलीवुड में हीरोईनों को कम मेहनताना मिलने का मुद्दा उठाया।

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक उठ रही बराबरी की आवाज

पैट्रिशिया ने कहा, "हर उस औरत के लिए जीने जन्म दिया, हर उस इंसान के लिए जिसने टैक्स दिया और अमेरिका का हर एक नागरिक। हम सबने दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। अब वक़्त आ गया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर मेहनताना और अधिकार मिले।"

बॉलीवुड की हिरोइन्स फ़िल्मों में हीरो के मुक़ाबले बहुत कम समय के लिए दिखती हैं और उनका करियर भी लगभग सात से आठ साल का होता है। हीरो फ़िल्म की हिरोइन्स से 10 गुना तो कमाते ही हैं और कई दशकों तक टिके रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन को मिलने वाला मेहनताना

hero earn more than Heroine in Film Industry
यही हाल मुंबई की बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी है। हॉलीवुड का मेहनताना तो नहीं पर फ़िल्म समीक्षक और बॉक्स ऑफ़िस ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने बताया बॉलीवुड के हीरो और हीरोइन का मेहनताना।

हीरो          मेहनताना(लगभग)      हीरोइन      मेहनताना (लगभग)
शाहरूख़ ख़ान    55-60 करोड़     दीपिका पादुकोण     6-7 करोड़
सलमान ख़ान    65-70 करोड़     करीना कपूर       5-6 करोड़
आमिर ख़ान     55-60 करोड़     कटरीना कैफ़       5-6 करोड़
रणबीर कपूर     20-25 करोड़     प्रियंका चोपड़ा      5-5।50 करोड़
रणवीर सिंह     14-15 करोड़      सोनाक्षी सिन्हा     2।30-3 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed