फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   ghayal once again friday saturday box office collection

घायल वंस अगेन ने पहले दो दिन में कमाया कितना

Sun, 07 Feb 2016 06:14 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
ghayal once again friday saturday box office collection

विज्ञापन

इस शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुई हैं। एक तरफ सनी देओल के एक्शन से सजी 'घायल वंस अगेन' है वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और पाक की हारोइन मावरा की प्रेम कहानी 'सनम तेरी कसम'। दोनों फिल्मों में किसे दर्शक पसंद कर रहे हैं और किसे खारिज, इसका पता इनकी कमाई से चल रहा है।


सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लंबे इंतजार के बाद आने के कारण फिल्म के बिजनेस को लेकर भी सभी की दिलचस्पी है, साथ ही सनी देओल का हालिया करियर भी इसकी वजह है। दरअसल सनी देओल के करियर का ग्राफ पिछले कई साल से लगातार गिरता जा रहा है। पिछले सालों में आई उनकी फिल्में कब आई कब गईं, पता तक नहीं चला।
विज्ञापन


अपने करियर को संभालने के लिए सनी ने खुद ही अपनी 1990 की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने की ठानी। लंबे समय से वो 'घायल वंस अगेन' के निर्माण में लगे थे। फिल्म की पूरी दारोमदार उनके कंधो पर ही थी। सनी ही फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' को पिछले साल रिलीज होना था, लेकिन उनको परेशानियों ने घेरे रखा। सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ 'घायल वंस अगेन' के रिलीज करने की बात कही गई। लेकिन लगातार फिल्म की रिलीज की तारीख बदलती रही।

घायस वंस अगेन से सनी को हैं बड़ी उम्मीदें

ghayal once again friday saturday box office collection

'घायल वंस अगेन' की रिलीज करीब आठ से दस महीनें तक लगातार आगे बढ़ी। इससे फिल्मी पंडित कहने लगे थे कि लगातर खिसकने से फिल्म के लिए दर्शकों का आकर्षण खत्म हो सकता है। वहीं सनी का स्टारडम भी अब पहले जैसा नहीं है।

सनी को फिल्म के लिए प्रोड्यूसर भी नहीं मिल रहे थे। ऐसे में सनी खुद ने फिल्म को प्रोडयूस किया। फिल्म के लगातार रिलीज के आगे बढ़ने से उन फाइनेंसरों ने सनी पर दबाव बनाया कि उनका पैसा वापिस किया जाए। फिल्म की रिलीज से पहले सनी पैसा कैसे वापस करते?

सनी को इसके लिए अपना एक ऑफिस तक गिरवी रखना पड़ा। सनी लगातार फिल्म के लिए प्रमोशन भी करते रहें। ऐसे में सनी के लिए ये फिल्म ऐसी बन गई है, जो उनके लिए करियार के लिहाज से अहम है। साथ ही सनी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भी इस फिल्म की अच्छी कमाई बहुत जरूरी है।

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सनी देओल को जरूर राहत पहुंचाई। पहले दिन फिल्म ने 7.20 करोड़ का बिजनेस किया। जिससे फिल्म की तरफ बॉक्स ऑफिस का रुझान बढ़ा। दूसरे दिन भी फिल्म ने निराश नहीं किया।

दूसरे दिन भी घायल वंस अगेन ने दिखाया दम

ghayal once again friday saturday box office collection

सनी देओल की इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'घायल वंस अगेन' ने पहले दिन 7.20 करोड़ की कमाई की। सनी की पिछले कई सालों की फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो कोई फिल्म नहीं दिखती जो इतनी शानदार शुरुआत कर पाई हो। दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई को बरकरार रखा है।

घायल वंस अगेन ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 14.85 करोड़ हो गई है। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने अपनी कमाई बरकरार रखी। निर्माता फिल्म से पहले वीकएंड पर 20 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद कर रह हैं।

फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट
 


दूसरे दिन भी धड़ाम हुई सनम तेरी कसम

ghayal once again friday saturday box office collection

पाकिस्तानी हीरोइन मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे का रोमांस वाली फिल्म सनम तेरी कसम पहले दिन कुछ जादू नहीं दिखा पाई। फिल्म से सनी देओल की घायल वंस अगेन को तगड़ी टक्कर देने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.25 करोड़ की कमाई की।

फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। शनिवार को छुट्टी होने के चलते उम्मीद की जा रही थी, कि फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी। सनम तेरी कसम का रोमांस शनिवार को भी सनी देओल के एक्शन के आगे दबी रही। सनम तेरी कसम की शनिवार की कमाई भी 1.25 करोड़ ही रही।

सनम तेरी कसम की दो दिन में कमाई 2.50 करोड़ हो गई है। दो दिन में 2.50 करोड़ कमाने वाली सनम तेरी कसम से अब बहुत ज्यादा उम्मीद फिल्मी पंडित नहीं कर रहे हैं। फिल्म का बजट 21 करोड़ है, जिस तक पहुंचने की उम्मीद भी अब इस फिल्म से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed