{"_id":"0bb416f2-12a5-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"gangnum-style-dance-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने 'गैंगनम डांस स्टाइल' के बारे में सुना?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
क्या आपने 'गैंगनम डांस स्टाइल' के बारे में सुना?
-अनुराधा गोयल
Updated Wed, 10 Oct 2012 12:08 PM IST
विज्ञापन
क्या आपने 'गैंगनम डांस स्टाइल' के बारे में सुना है। नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं ये है क्या। हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और उनकी टीम अपनी जीत के गैंगनम स्टाइल डांस पर सार्वजनिक तौर पर थिरकती नजर आई थीं।
विज्ञापन
आजकल हर किसी पर गैंगनम स्टाइल डांस की खुमारी चढ़ी हुई है। तो आइए जानें आखिर है क्या 'गैंगनम स्टाइल' डांस:-
साउथ कोरिया का 34 वर्षीय साई पार्क जेई सैंग (Psy Park Jae Sang) एक रैप आर्टिस्ट है। ये आर्टिस्ट अपने सिली यानी अजीबो-गरीब डांस के लिए बेहद पैशनेट है। कुछ समय पहले ही साई ने अपने देश में एक फ्री कॉन्सर्ट किया था जिसमें साई ने अपने ग्लोबल हिट ‘गैंगनम स्टाइल’ डांस से लोगों का खूब मनोरंजन किया। दिलचस्प बात ये है कि इस लाइव कॉन्सर्ट को देखने के लिए 80 हजार लोग इकट्ठा हो गए थे।
विज्ञापन
साउथ कोरिया का गैंगनम स्टाइल सबसे बड़ा म्यूजिकल हिट माना जा रहा है। गैंगनम स्टाइल यूके और यूएस के चार्ट बस्टर में नंबर दो पर अपनी पोजिशन बनाए हुए है। आपको जानकर हैरानी होगी कुछ महीने पहले साई का ‘गैंगनम स्टाइल डांस’ वीडियो यूट़यूब पर अपलोड किया गया था, जो काफी पसंद किया गया। इस वीडियो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसे अब तक 41 करोड़ से भी ज्यादा लोग लाइक, शेयर और सबसक्राइब करते हुए देख चुके हैं। हालांकि ये वीडियो देखने में फनी भी लगता है लेकिन इसका साउंड ट्रैक बहुत दमदार है। जिसे सुनकर आप थिरके बिना नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साउथ कोरिया गैंगनम स्टाइल को बहुत बढ़ावा दे रहा है, क्योंकि इसी स्टाइल की मदद से साउथ कोरिया दुनिया की नजरों में आ रहा है। अब देखना होगा कि ये गैंगनम स्टाइल डांस की पहुंच कहां तक होती है और लोग इस डांस स्टाइल को सीखने के लिए कितने बेताब होते हैं।