फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Controversy Alert! Rishi Kapoor tweets Naga Sadhu Lingam Swami photo!

ऋषि कपूर ने ट्वीट की 'लिंगम स्वामी' की तस्वीर, मचा हड़कंप

Thu, 10 Sep 2015 02:08 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Controversy Alert! Rishi Kapoor tweets Naga Sadhu Lingam Swami photo!

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर एक अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर बाबाओं को निशाने पर रखने वाले ऋषि कपूर ने इस बार एक नागा सााधू की एक बेहद विवादित तस्वीर और विवादित जानकारी शेयर की है। जिसमें बाबा के गुप्तांगों के बारे में टिप्पणी की गई है। इसके बाद ट्विटर पर जमकर हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


इसके बाद ऋषि ने एक अन्य ट्वीट कर लोगों से जागरुक होने को कहा। बता दें, ऋषि कपूर अपने ट्विटर अकाउंट से लगातार फिल्म इंडस्ट्री और समाजिक पहलुओं पर आलोचना-समालोचना करते रहे हैं। इसमें देश के आध्यात्मिक गुरुओं और बाबाओं को उन्होंने आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी वे सत्य साई, ओसो, राधे मां, आसाराम बापू पर तीखा निशाना साध चुके हैं। अब उन्होंने एक ऐसे नागा के बारे में बताया है, जो अपने गुप्तांग से लोगों को ताउम्र पौरुष शक्ति बनाए रखने का वरदान और आशीर्वाद देते हैं। अगली स्लाइड में उनकी पूरी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वो विवादित ट्वीट

Controversy Alert! Rishi Kapoor tweets Naga Sadhu Lingam Swami photo!

‌ऋषि कपूर ने एक नागा साधू के बारे में बेहद विवादित जानकारी सामने लाई है। ऋषि कपूर के मुताबिक एक साधू हैं, '‌लिंगम स्वामी'। वह अपने लिंग से लोगों आशीर्वाद और वरदान देते हैं।

ऋषि के मुताबिक वह लोगों को ताउम्र वीर्यवान, पौरूषवान बने रहने का वरदान देते हैं, जो कोई उनके लिंग को छूकर आशीर्वाद लेगा उसका पौरुष जीवनभर बरकरार रहेगा। इसके बाद ऋषि ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा कि हमारे देश में कितने भोले लोग हैं, ऐसे-ऐसे बाबाओं के झूठीं बातों पर विश्वास कैसे कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है।

बाद में उन्होंने एक और ट्वीट करके लोगों को जागरूक होने कहा। साथ उन्होंने सवाल उठाया कि हमारे देश में क्या हो रहा है? क्या इस देश में कोई और काम नहीं बचा है, जो पहले राधे बेबी (राधे मां) और अब मीट बैन पर जंग छिड़ी हुई है। उनके अनुसार धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित करके उनका फायदा उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि वह इससे पहले पर बाबाओं व अन्य मुद्दों पर विवादित ट्वीट करते रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए।



ये हैं ऋषि कपूर के अभी तक के 10 सबसे चर्चित ट्वीट

Controversy Alert! Rishi Kapoor tweets Naga Sadhu Lingam Swami photo!
































इसी तरह के ट्वीट के कारण उन्हें एक दफे इतनी गालियां पड़ी थीं कि रुष्ट होकर उन्होंने ट्व‌िटर से अपना अकाउंट हटा दिया था। लेकिन बाद में लोगों के मनाने पर उन्होंने वापसी कर ली थी।

इस पर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया

Controversy Alert! Rishi Kapoor tweets Naga Sadhu Lingam Swami photo!

नागा साधू के बारे में जानकारी देने के बाद ऋषि कपूर की जमकर विरोध हो रहा है। हालांकि दबे सुर में लोग ‌इसके लिए ऋषि की तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोगो का मानना है कि ऋषि कपूर जानबूझ कर ऐसे विवादों में पड़ते हैं।

लोगों का मानना है कि ऋषि पब्लिसिटी के भूखे हैं, इसलिए ढूंढ़-ढूढ़ कर ऐसी चीजें सामने लाते हैं। वही धर्म पर लेकर उनके दूसरे ट्वीट पर लोगों ने उन्हें आगे से बोलने पर क्षति पहुंचाने की चेतावनी तक दे डाली।

जबकि राधे मां और मीट-बैन पर उनकी राय की भी जमकर आलोचना हो रही है। गौरतलब है‌ कि कुछ महीने पहले इसी तरह की ट्वीट और प्रतिक्रियाओं से रुष्ट होकर ट्विटर से अकाउंट डि‌एक्टिव कर दिया था। हालांकि कुछ लोगों के मनाने के बाद वे फिर से वापस आ गए थे।



           
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed