{"_id":"3e97e67abd8a48bdc7d580bbb0e08993","slug":"box-office-report-of-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'धूम 3' ने पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए 'धूम 3' ने पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम 3 ने रिलीज होते ही कोहराम मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
विज्ञापन
रिकॉर्ड 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म धूम 3 बड़ी हिट की राह में चल चुकी है। इस फिल्म के हिट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के सुबह के शो में भी लगभग हाउसफुल रहे।
पढ़िए चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धूम 3' की समीक्षा
विज्ञापन
सुबह के शो में 75 से 80 फीसदी की बुकिंग दिखी। बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों के मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी यह फिल्म अच्छी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक कमाई के जो आंकड़े जारी हुए हैं उसमें धूम 3, पहले दिन 40 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है। पहले दिन सबसे ज्यादा पैसे कमाने के मामले में यह फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 से आगे निकल गई है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है यह फिल्म वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।