{"_id":"449ddca753ab95940d739fede1754961","slug":"box-office-report-film-badlapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन की फिल्म बदलापुर कमाई की राह पर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
वरुण धवन की फिल्म बदलापुर कमाई की राह पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और यामी गौतम की क्राइम थ्रिलर 'बदलापुर' की बॉक्स ऑफिस कमाई लगातार सुधर रही है। फिल्म ने अपने वीकएंड पर 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
हालांकि शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को ज्यादातर अच्छे रिव्यू और सोशल साइट्स पर चर्चा के बाद फिल्म का कारोबार कुछ सुधरा है। शनिवार और रविवार को बदलापुर लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि रविवार को भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच का भी फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा होगा।
फिल्म 'बदलापुर' को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह जॉनी गद्दार, एक हसीना थी और एजेंट विनोद जैसी फिल्में बना चुके हैं।