{"_id":"23f1b7f72719bb467d90044b4c8372b4","slug":"box-office-krrish-3-100-carore-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कृष 3' ने कमाए 100 करोड़, एक नया रिकॉर्ड भी बनाया","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
'कृष 3' ने कमाए 100 करोड़, एक नया रिकॉर्ड भी बनाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
'कृष 3' ने हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह फिल्म एक दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
'कृष 3' ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। कृष को यह कामयाबी रिलीज होने के चौथे दिन मिली। चौथे दिन तक फिल्म का कलेक्शन 104 करोड़ रूपए हो गया।
कृष 3 ने सोमवार को एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। यह नया रिकॉर्ड एक दिन सबसे ज्यादा पैसे कमाने का रहा है।
कृष 3 ने सोमवार को लगभग 36 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही यह एक दिन में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है।
इसके पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई एक्सप्रेस के नाम था। चेन्नई एक्सप्रेस ने एक दिन में 33 करोड़ 10 लाख कमाए थे। दूसरे नंबर पर सलमान की फिल्म एक था टाइगर रही। इस फिल्म ने भी करीब 33 करोड़ कमाए थे।
हालांकि कृष ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 4 दिन का समय लिया। जबकि चेन्नई एक्सप्रेस ने यह कारनामा तीसरे दिन ही कर लिया था।