फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office collection of holyday

जानिए हॉलीडे ने कितने कमाए वीकेंड में?

Tue, 10 Jun 2014 01:41 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
box office collection of holyday

अक्षय कुमार स्टारर ‘हॉलीडे’ को समीक्षकों ने भले ही बीते शुक्रवार को रिलीज हुई ‘फिल्मिस्तान’ से कमतर बताया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े ठीक उलट कह रहे हैं। वीकेंड में जहां ‘हॉलीडे’ ने लगभग 40 करोड़ कमाए, वहीं ‘फिल्मिस्तान’ ने मात्र 2.90 करोड़ रुपये। ट्रेड विश्लेषक इस कमाई को अच्छा फीगर मान रहे हैं।

विज्ञापन

अब इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी

box office collection of holyday

नतीजा यह कि अब ‘हॉलीडे’ का सीक्वल बनाने की तैयारी हो रही है। खबर है कि निर्देशक एआर मुरुगादॉस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। खास बात यह कि ‘हॉलीडे’ से पहले उन्होंने इसी कहानी पर तमिल में ‘थुपक्की’ बनाई थी। इस बार उल्टा होगा। पहले वह ‘हॉलीडे’ का सीक्वल बनाएंगे और उसके बाद ‘थुपक्की’ का सीक्वल।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ही होंगे हीरो

box office collection of holyday

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी देखने के बाद मुरुगादॉस ने कहा है कि वह बहुत खुश हैं और सीक्वल की स्क्रिप्ट पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने सीक्वल की शूटिंग करने की तारीखों पर तो अभी कुछ कहने से इंकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा है कि इस बार पहले ‘हॉलीडे’ का सीक्वल बनेगा। ‘हॉलीडे’ प्रोड्यूस करने वाले विपुल शाह ही इसके सीक्वल का भी निर्माण करेंगे। लेकिन क्या सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा ही हीरोइन रहेंगी या फिर नई हीरोइन को लिया जाएगा। मुरुगादॉस ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed