फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   big scope in comedy films- rajpal yadav

कॉमेडी फिल्मों में बड़ा भविष्यः राजपाल

Wed, 31 Oct 2012 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2012 02:48 PM IST
विज्ञापन
big scope in comedy films- rajpal yadav
 अपनी फिल्म अता पता लापता के प्रमोशन के लिए चंड़ीगढ़ आए राजपाल ने कहा कि वह ऐसी कॉमेडी पर विश्वास करते हैं जो स्थितियों से उपजी हो। सच्ची कॉमेडी फिल्म वह होती है जिसे याद करके आप फिल्म के बाद भी हंस सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब लोग हंसना चाहते हैं तो कॉमेडी की फिल्मों के लिए बड़ा स्कोप है। बन रहीं दस हिंदी फिल्मों में 6 फिल्में कॉमेडी ही होती है। यह उन कलाकारों के लिए अच्छी बात है जो कॉमेडी के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं।
विज्ञापन


अपने पुरानी यादों को शेयर करते हुए राजपाल ने कहा कि वह अमर उजाला को ही पढ़कर फिल्मों के दीवाने हुए हैं। मेरे गांव में तो सिर्फ यही अखबार आता था। संघर्ष के दिनों में अपने गांव कुंडरा से लेकर शाहजहांपुर और लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अमर उजाला ही पढ़ता था। अब भी फुर्सत के समय में अपने गांव घर का हाल अमर उजाला से लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में दिखेंगे 170 कलाकार

फिल्म ‘अता पता लापता’ के बारे में राजपाल ने कहा कि यह एक अर्थपूर्ण कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सिचुवेशन से हास्य पैदा करने की कोशिश की गई है।  राजपाल ने कहा कि इस फिल्म में खूब कलाकार हैं। दर्शकों को छोटी-बड़ी भूमिका वाले 170 कलाकार इस फिल्म में मिल जाएंगे।

दारा सिंह भी फिल्म में दिखेंगे। यह उनकी आखिरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने काम किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़े ज्यादातर कलाकार देश के अलग-अलग थिएटर से हैं। अभिनय के साथ निर्देशन में उतरने पर उन्होंने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए फिल्म बनाने की सोची इसके साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की है।


उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने से पहले उनके दिमाग दो बातें थीं। पहला कि कॉमेडी में अश्लीलता नहीं होगी और दूसरा कि फिल्म एक मैसेज देने में सफल रहे। उसका पूरा ध्यान में रखा गया है।
इस फिल्म को आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed