फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bajirao Mastani can beat Dilwale on box office

पलटने लगी बाजी, दिलवाले पर चढ़ने लगी बाजीराव-मस्तानी

Mon, 21 Dec 2015 03:34 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bajirao Mastani can beat Dilwale on box office

साल 2015 में लगातार फिल्मी हस्तियों ने खयाल रखा कि उनकी फिल्म से किसी दूसरे फिल्म को नुकसान न हो। ये भी कि किसी और की फिल्म से उनकी फिल्म को कोई नुकसान हो। इसलिए कई फिल्मों की रिलीज की तारीख आगे पीछे कर दी गईं। इसकी कोशिश तब भी हुई थी, जब बाजीराव मस्तानी और दिलवाले की रिलीज की तारीखें मिलने लगी थीं।

विज्ञापन

लेकिन अंदरूनी बातें बनते-बनते रह गई थीं। जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने के पक्षधर नहीं थे। ये दबाव उन्हीं पर था, क्योंकि दीपिका-रणवीर की तुलना में शाहरुख बड़े सितारे हैं। इसलिए तरीख बढ़ाने की सलाह बाजरीव मस्तानी को दी जा रही थी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने ये चुनौती स्वीकारी।
विज्ञापन

उन्होंने शाहरुख खान और काजोल जैसी सुपरहिट जोड़ी से टक्कर ले ली। वरुण धवन-कृति सेनन जैसे युवा पीढ़ी के चहेते कलाकारों को चुनौती देने की ठानी। लगातार बड़ी हिट देने वाले रोहित शेट्टी से भी नहीं डरे। लेकिन क्या वो दे पाए? क्या चुनौती संजय लीला भंसाली को भारी पड़ी? या उन्होंने जो सोचा था, वही हुआ, जानिए अगली स्लाइड में।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन बुरी तरह से पिछड़ गई थी बाजीराव मस्तानी

Bajirao Mastani can beat Dilwale on box office

जैसा कि जगजाहिर था, शाहरुख-काजोल की जोड़ी को देखने आएंगे, आए। पहले दिन फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली। बाजीराव की तुलना में फिल्म ने करीब-करीब दोगुने की कमाई की। पहले दिन दिलवाले ने 21 करोड़ का कारोबार किया, तो बाजीराव मस्तानी बस 12 करोड़ बटोर पाई।

लेकिन अगले ही दिन यह ट्रेंड बदला। दूसरे दिने जहां दिलवाले 21 करोड़ से लुढ़ककर 20 करोड़ पर आ गई, तो वही बाजीराव मस्तानी 12 करोड़ से चढ़कर 15 करोड़ पार गई। तीसरे दिन बाजीराव मस्तानी ने अपना ये क्रम जारी रखा हुआ है, वह बीते दिन के 15 करोड़ की तुलना और चढ़ी। तीसरे दिन बाजीराव मस्तानी ने 18 से ज्यादा की कमाई की। वही, दिलवाले भी चढ़ी वह दूसरे दिन के 20 करोड़ की तुलना में 24 करोड़ जुटाई।

ये आंकड़े देखने के बाद फिल्म व्यापार विश्लेषकों ने आंशका जताई है कि नए साल की छुट्टिया बीतने तक बाजीराव मस्तानी दिलवाले पर भारी पड़ेगी। जानकारों के मुताबिक बाजीराव को जमकर माउथ पब्लिसिटी मिल रही है, जबकि दिलवाले आलोचनाओं की शिकार हो रही है।
 
दोनों फिल्मों ने मिलाकर इस सप्ताह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed