फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   amitabh bachchan also face bad days

बेरोजगार अमिताभ बच्चन मांगने गए थे काम

Mon, 13 Oct 2014 01:02 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan also face bad days

सुपरस्टार का सुनहरा दौर देखने के बाद अमिताभ बच्चन को वह वक़्त भी देखना पड़ा, जब उनके पास काम लगभग नहीं के बराबर रह गया था। एक वाक़ये को मैं ज़रूर साझा करूंगा. यह बात 1999 की है जब वह 'मोहब्बतें' में काम कर रहे थे।

विज्ञापन


ऐसा कहा जाता है कि अमिताभ ख़ुद परेशान होकर यश चोपड़ा के पास काम मांगने गए थे। हालाँकि मुझे पता नहीं है कि इस बात में कितनी सच्चाई है, लेकिन इन अफवाहों को वो लोग हवा दे रहे थे जो आज फिर उनके अच्छे दोस्त समझे जाते हैं।
विज्ञापन

नजरंदाज किया गया अमिताभ का?

amitabh bachchan also face bad days

अमिताभ हमेशा समय के पाबंद रहे हैं. मुझे अपने दोस्त साइरस मर्चेंट की किताब 'हार्टफेल्ट' का विमोचन याद आता है। अमिताभ को रात्रि 8.30 बजे कार्यक्रम में बुलाया गया था और वह सीधे स्टूडियो से आए थे जहां वह शाहरुख़ ख़ान के साथ 'मोहब्बतें' की शूटिंग कर रहे थे।

उस वक़्त प्लैनेट एम में कैटरर्स और डेकोरेटर्स को छोड़कर कोई भी नहीं पहुंचा था। वहां केवल अमिताभ बैठे थे जो निराश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मेरा खुलकर स्वागत किया। धीरे-धीरे प्लैनेट एम में रईसों और सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगना शुरू हुआ।

या तो उन्होंने अमिताभ को पहचाना नहीं या फिर उन्होंने उनको नज़रअंदाज़ किया. उसी वक़्त मुझे साइरस ने बताया कि अमिताभ नहीं बल्कि शाहरुख़ ख़ान किताब का विमोचन कर रहे हैं। मैं अमिताभ के चेहरे के भाव को कभी नहीं भूल सकता जब मैंने उन्हें यह बात बताई थी।

सुनाए अपने अनुभव

amitabh bachchan also face bad days

अमिताभ सचमुच एक महान अभिनेता हैं. उन्होंने अपने दर्द, हैरानी और असंतुष्टि को बड़ी सहजता से छिपाते हुए कहा, "मैं तो शाहरुख़ के साथ शूटिंग कर रहा था और उन्होंने मुझसे कभी ऐसी बात नहीं कही."

शाहरुख़ ख़ान तो शाहरुख़ ख़ान हैं. वह शूटिंग के बाद घर गए, वहां से नहाकर, कपड़े बदलकर वहां रात 11 बजे पहुंचे. उस वक़्त तक मैं और अमिताभ प्लैनेट एम की सीढ़ियों पर बैठे हुए बातचीत कर रहे थे।

जब किताब के विमोचन और रिबन काटने का वक़्त आया तब मेज़बान ने बड़े सम्मानजनक अंदाज़ में अमिताभ को स्टेज़ पर आमंत्रित किया और उनसे कुछ शब्द कहने के लिए कहा।

वह इनक़ार नहीं कर सके। यह किसी अभिनेता की ज़िंदगी में एक ऑस्कर वाला क्षण होता है। वह स्टेज़ पर गए और उन्होंने इस मौक़े के मुताबिक़ कविता की कुछ पंक्तियां सुनाईं।

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति ने बदला सबकुछ?

amitabh bachchan also face bad days

इसके बाद "कौन बनेगा करोड़पति" जैसे शो की शुरुआत हुई जिसने कई भारतीय लोगों के साथ ही देश के बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता की तक़दीर भी बदल दी। उन्होंने मेरे जन्मदिन पर बधाई दी थी और अब मैं उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दे रहा हूं।

ऐसा कहा भी जाता है कि केबीसी के शुरु होने के बाद अमिताभ की आर्थिक हालत तो बदली ही उन्हें फिल्मों में बड़े स्तर का काम ‌मिलने लगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed