फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   amarujala joke

चालक की समझदारी!

Fri, 13 Mar 2015 07:44 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
एक बार एक रेलगाड़ी चलते चलते अचानक पटरी से उतरकर आस-पास के खेतों में घुस गई और फिर से वापस पटरी पर आ गई।
विज्ञापन


सारे यात्री डर के मारे सहम गए।

जब गाडी अगले स्टेशन पर रुकी तो लोगों ने रेलगाड़ी के चालक को पकड़ लिया और उसे जाँच अधिकारी के पास ले गए।

जाँच अधिकारी ने ने चालक से इसका कारन पूछा तो चालक ने बताया कि एक आदमी पटरी पर खड़ा था और मेरे कई बार हार्न बजाने के बावजूद वह पटरी से नहीं हट रहा था।

जाँच अधिकारी ने कहा, "तुम पागल हो क्या ? एक आदमी की जान बचाने के लिए तुमने इतने लोगों की जान खतरे में डाल दी। तुम्हें तो उस आदमी को कुचल देना चाहिए था।"

चालक: वही तो मैं करने जा रहा था लेकिन जैसे ही गाड़ी उसके एक दम नजदीक पहुंची वह कम्बख्त खेतों में इधर उधर भागने लगा तो मैं बस गाडी उसके पीछे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed