फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   akshay kumar face bhatt camp film

भट्ट कैंप की अश्लीलता से डर गए अक्षय कुमार?

Sat, 25 Oct 2014 08:18 AM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar face bhatt camp film

अक्षय कुमार को लग रहा था कि उनकी अगली फिल्म बेबी के लिए बॉक्स ऑफिस रास्ते खुले हुए हैं क्योंकि अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने वाली यह अकेली फिल्म थी। इसके साथ अनीस बज्मी की वेलकम बैक को रिलीज होना था, परंतु इसकी डेट्स आगे बढ़ गई।

विज्ञापन


अब खबर है कि भट्ट कैंप की खामोशियां बॉक्स ऑफिस पर बेबी का चैन छीनेगी। निर्देशक करन दारा की इस फिल्म में अली फजल और सपना पब्बी हैं। फिल्म में भट्ट कैंप मार्का सेक्सी सीन खूब रहेंगे। ऐसे में अक्षय की राह आसान नहीं हो होगी। तो क्या यह माना जाए कि अक्षय कुमार भट्ट कैंप से डरकर अपनी फिल्म को आगे-पीछे करेंगे।
विज्ञापन

जोखिम अनुष्का की आदत

akshay kumar face bhatt camp film

अनुष्का शर्मा ने फिल्म निर्माण को बहुत सीरियसली ले लिया है। नतीजा यह कि उनकी पहली फिल्म एनएच-10 अभी रिलीज भी नहीं हुई और दूसरी फिल्म घोषित कर दी गई है।

एनएच-10 बना रहे नवदीप सिंह को ही दूसरी फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सौंपा गया है। जानकार चकित हैं कि अनुष्का ने यह फैसला कैसे लिया। अगर पहली फिल्म फ्लॉप हो गई तो क्या नुकसान नहीं होगा? इस सुंदरी का कहना है कि जोखिम लेना मेरी आदत है। एनएच 10 में अनुष्का ही लीड रोल निभा रही हैं।

नहीं होंगी रानी मुखर्जी

akshay kumar face bhatt camp film

निर्देशक अपूर्व लखिया ने साफ कर दिया है कि उनकी आने वाली गैंगस्टर फिल्म में रानी मुखर्जी नहीं होंगी। चर्चा थी की अंडरवर्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर अपूर्व फिल्म बना रहे हैं, जिसमें हसीना का रोल रानी करेंगी।

अपूर्व का कहना है कि रानी उतनी मोटी नहीं होना चाहेंगी, जितना इस रोल की दरकार है। ऐसे में अपूर्व को दूसरी हीरोइन की तलाश है। वैसे सच भी है कि रानी के फैन्स क्यों उन्हें मोटी देखना चाहेंगे? मर्दानी तक में उन्हें रानी का रूप नहीं जमा था। जिसमें वह सिर्फ थोड़ी सी मोटी लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed