फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   abhishek Bachchan Convinces aishwarya rai to do an Item Song

चर्चा में: ऐश्वर्य का डांस, कंगना की वेबसाइट

Tue, 24 Sep 2013 04:00 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
abhishek Bachchan Convinces aishwarya rai to do an Item Song

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चर्चाएं नई आई हैं। मां बनने के बाद ऐश्वर्य के आइटम सॉन्ग करने के अलावा दीपिका पादुकोन के विदेश में छुट्टी मनाने की बात भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कंगना की वेबसाइट का मामला भी कम मजेदार नहीं है।

विज्ञापन


*कभी हां कभी ना के बाद आखिरकार तय हो गया है कि ऐश्वर्य राय बच्चन एक बेटी की मां बनने के बाद अपना कमबैक आइटम डांस के साथ करेंगी। संजय लीला भंसाली की ‘राम लीला’ में वह थिरकती दिखेंगी। आप आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ऐश्वर्य को डांस के लिए किसने राजी किया। उनके पति अभिषेक ने।
विज्ञापन


*शाहरुख खान को भी रीजनल सिनेमा का महत्व समझ में आने लगा है। हिंदी के दर्शकों के दिलों में बादशाहत का सिक्का जमाने के बाद उनकी नजर मराठी पर गई है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही मराठी फिल्म में भी काम करना चाहेंगे। कहीं ऐसा तो नहीं कि सलमान की देखा-देखी उन्होंने यह फैसला किया हो। पिछले हफ्ते सलमान ने एक मराठी फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए हां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


*बीते दो साल से दीपिका पादुकोण के पास इतना समय ही नहीं था कि अपनी कामयाबी का जश्न मनातीं। वह ‘कॉकटेल’, ‘रेस-2’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की सफलताओं की खबरें तो पढ़ती रहीं, लेकिन काम करती रही। पिछले हफ्ते जब ‘राम लीला’ की शूटिंग खत्म हुई तो उन्होंने अपना बैग बांधा और माता-पिता तथा बहन के साथ यूरोप निकल गईं। इतने काम के बाद तो छुट्टियां बनती हैं।


*कंगना रनौट ने आखिरकार फैसला कर लिया है कि अपने प्रशंसकों से सीधी बात करेंगी। इसलिए वह अपनी वेबसाइट लेकर आ रही हैं। वेबसाइट सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। इस पर कंगना प्रशंसकों को फैशन टिप्स भी देंगी और उनके सवालों के सवाब भी। यह डायरेक्ट कनेक्ट उनकी लोकप्रियता का ग्राफ कितना बढ़ाएगा, ‘कृष-3’ के रिलीज होने पर पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed