फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   First weekend collection of Hate Story 3

हॉट दृश्यों से भरी हेट स्टोरी 3 ने पहले सप्ताह में कमाया कितना

Mon, 07 Dec 2015 07:18 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
First weekend collection of Hate Story 3

हॉट सीन को लेकर खूब चर्चा में रही फिल्म हेट स्टोरी 3 के पहले सप्ताह का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन नई कहानी कहता है। फिल्म में शुरू से ही अपने बोल्ड कटेंट को लेकर खूब चर्चा में रही। डेजी शाह, जरीन खान, करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी ने लगातार इस पर बात करके मुद्दे को बढ़ावा भी दिया।

विज्ञापन


लेकिन ऐन मौके पर सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चला दी और दर्शकों में एक सेदश गया कि फिल्म को संस्कारी बना दिया गया है। दबे जुबान खबरें आई कि इससे फिल्म के व्यवसाय पर बेहद बुरा असल पड़ेगा। लेकिन फिल्म ने पहले ही इन सब कयासों को धता बताते हुए एक सधी हुई शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने किसी बड़े बजट की फिल्मों के तुलना में भी बढ़िया प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अपनी ये कामयाबी उसने दूसरे दिन यानि शनिवार को भी जारी रखा। इससे साफ जाहिर होता है‌ कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को निराशा नहीं हुई। क्योंकि देखने के बाद नारात्मक प्रति‌क्रियाओं का दौर नहीं चला। गौरतलब है कि समीक्षकों ने भी हेट स्टोरी 3 को औसत फिल्म करार दिया था। कुछ लोगों का कहना था कि पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में इससे में कामुक दृश्यों की अधिकता है। जानिए, ऐसे में पहले सप्ताह हेट स्टोरी में कमाया कितना।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेट स्टोरी का पहले सप्ताह की कमाई

First weekend collection of Hate Story 3

हेट स्टोरी 3 ने पहले तीनों दिनों शानदार कमाई की है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक पहले सप्ताह में हेट स्टोरी ने कुल 26.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 9.72 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) को 8.05 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) को 9.05 करोड़ रुपये की कमाई की।

 

 

हेट स्टोरी सीरीज की पहली फिल्म हेट स्टोरी को 1078 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था, जबकि 'हेट स्टोरी 2' को 1955 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं 'हेट स्टोरी 3' को 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जानकारों के मुताबिक इसका फायदा भी फिल्म के बिजनेस को भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed