फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   UPTU gives marksheets and degree online to student

खुशखबरी: ऑनलाइन मार्क्सशीट व डिग्री देगा यूपीटीयू

Wed, 08 Oct 2014 03:47 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
UPTU gives marksheets and degree online to student
उत्तर प्रदेश के टेक्नीकल छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। छात्रों को उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में अब स्टूडेंट्स को मार्क्सशीट, डिग्री और सर्टिफिकेट से जुड़े कार्यों के लिए यूनिवर्सिटी में चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें एक क्लिक पर ही सारी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।
विज्ञापन


अब वे कम्प्यूटर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की भी सुविधा दी जाएगी। यही नहीं इन कार्यों के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय कर दी जाएगी। अगर स्टूडेंट्स द्वारा किए गए आवेदन पर निर्धारित समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जवाबदेही भी जिम्मेदारों की होगी। फिलहाल स्टूडेंट्स के लिए इस सुविधा के जरिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन



स्टूडेंट्स व पैरेंट्स की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए यूपीटीयू अब प्रदेश में उससे संबद्घ करीब 850 से अधिक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की मार्क्सशीट को ऑनलाइन जारी करेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को भी लॉगिन व पासवर्ड की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वह अपने बेटे व बेटी के मार्क्स व उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां ऑनलाइन हासिल कर सकें। उन्हें घर बैठे ही यह जानकारी मिल जाएगी कि सेशनल व सेमेस्टर एग्जाम में उनके बेटे या बेटी को कितने नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को अभी सबसे बड़ी परेशानी मार्क्सशीट पर सेशनल के नंबर न जुड़ पाने को लेकर होती है। इसके अलावा उनके नाम या पिता के नाम में अगर गड़बड़ी हो गई तो फिर उन्हें यूपीटीयू के चक्कर लगाने पड़ते हैं। दूरदराज के कॉलेजों से आने वाले स्टूडेंट्स के काम कब होंगे इसके लिए कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं होती। मगर अब स्टूडेंट्स मार्क्सशीट्स पर होने वाली इन त्रुटियों को दूर करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यही नहीं डिग्री व सर्टिफिकेट के लिए भी वह घर पर बैठे-बैठे या फिर साइबर कैफे से आवेदन कर सकेंगे।

उन्हें आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर बैंक का ऑनलाइन गेट-वे लिंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यही नहीं स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपनी फीस भी जमा कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स को अब बेवजह यूपीटीयू के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब उनका काम पूरा होने की एक निश्चित समय-सीमा भी तय कर दी जाएगी। अगर मार्क्सशीट में त्रुटि या फिर डिग्री और सर्टिफिकेट के लिए निर्धारित समय सीमा पर काम न हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी से जवाब मांगा जाएगा।


यूपीटीयू में स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक सहूलियतें मिलें और उनका काम निर्धारित समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। हम स्टूडेंट्स को मार्क्सशीट, डिग्री व सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इसमें अगर कोई त्रुटि हुई है तो भी वह ऑनलाइन आवेदन कर उसे दुरुस्त करवा सकेंगे। उन्हें एक निर्धारित समय सीमा के भीतर नई मार्क्सशीट, डिग्री व सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की भी सुविधा दी जाएगी।
डॉ. आरके खांडल, कुलपति यूपीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed