{"_id":"22447a279d6ac8884ad279696ac9dee5","slug":"upse-pre-result-declared-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSE प्री का रिजल्ट आया, मेन्स के लिए आवेदन 28 से","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
UPSE प्री का रिजल्ट आया, मेन्स के लिए आवेदन 28 से
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 24 अगस्त को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2014 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के अंक जानने के लिए आरटीआई न लगाएं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साथ ही सभी अभ्यर्थियों को प्राप्त अंक और कटऑफ की जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही उत्तर पुस्तिका भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ ) 28 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच ऑनलाइन भरने कोे कहा है। मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे रिकार्ड 50 दिनों में घोषित किए गए हैं। यूपीएससी के सचिव अशीम खुराना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा में 4,52,334 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 16,933 उम्मीदवारों को यह परीक्षा पास करने में सफलता मिली है। इस बार पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
अब तक परीक्षाफल घोषित करने के लिए औसतन 68 दिनों का समय लिया जाता था लेकिन इस बार परीक्षा फल 50 दिन में ही घोषित कर दिए गए। इस वजह से इस मुख्य परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल पाएगा। परीक्षा के पहले जुलाई में सीसैट पैटर्न को लेकर हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों ने हंगामा काटा था। प्रारंभिक परीक्षा में 4,51,602 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
मेंस के लिए आवेदन 28 से
देहरादून। सिविल सर्विस प्री एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर से शुरू होगी। इसकी पूरी जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ जारी जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फार्म, सिविल सर्विस मेंस(डीएएफ सीएसएम) की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। प्री में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर अपने स्कोर कार्ड के साथ यह आवेदन करना होगा।
स्कोर कार्ड आयोग की ओर से जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होगी। दूसरी ओर, प्री से इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए चयनित हुए युवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। इनकी मुख्य परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी। इसकी पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
यहां होगा आनलाइन आवेदन : www.upsc.gov.in