फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   sutdent to learn from burj khaleefa

भारतीय छात्रों को आर्किटेक्चर के गुर सिखाएगा बुर्ज खलीफा

Fri, 19 Dec 2014 01:15 PM IST
अतुल मोदी/अमर उजाला
अतुल मोदी/अमर उजाला Updated Fri, 19 Dec 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
sutdent to learn from burj khaleefa
छात्रों को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग दुबई के बुर्ज खलीफा से आर्किटेक्चर की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के डिजाइन, उसके अंदर वाटर सप्लाई, एयर कूलर और क्लीनर, इमारत में लगी लिफ्ट, विंडो क्लीनिंग, लाइटिंग और मेंटेनेंस सिस्टम को समझने के लिए छात्र इंटर्नशिप के लिए दुबई जाएंगे।

नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्चर के अंतिम वर्ष के छात्रों को संस्थान ने ये रियल टाइम मौका दिया है। 30 छात्रों की टीम अगले माह दुबई का दौरा कर वहां की इमारतों की बारीकियों को करीब से देखेगी। इनमें से छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दुबई में रहकर सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बुर्ज खलीफा के अलावा 6600 लाइट और 50 कलर्ड प्रोजेक्टर वाला दुबई फाउंटेन, 27 एकड़ में फैला बुर्ज खलीफा पार्क का भी दौरा करेंगे। प्रसिद्ध डेजर्ट सफारी और मोनो रेल समेत कई जगहों पर ले जाया जाएगा। छात्र एक सप्ताह तक वहीं रहकर सभी महत्वपूर्ण स्थानों, इमारतों की बनावट और उनकी कार्यविधि का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्किटेक्ट से मिलने का मिलेगा अवसर
डिप्टी रजिस्टार अजित कुमार ने बताया कि छात्रों को बुर्ज खलीफा के आर्किटेक्ट एड्रिन स्मिथ से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन से बातचीत की जा रही है। अगर छात्रों को आर्किटेक्ट से मिलने का मौका मिलता है तो यह बहुत ही अच्छा मौका साबित होगा। अजीत कुमार ने बताया कि टूर से लौटने के बाद ये छात्र दोबारा दुबई जाएंगे। तब तक इनकी पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed