फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   student rocks in GLA fresher party 'NAVANKUR 2015'

जीएलए की फ्रेशर पार्टी ने मोह लिया सभी का मन

Wed, 02 Sep 2015 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Sep 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
student rocks in GLA fresher party 'NAVANKUR 2015'

मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में नए और पुराने छात्रों के बीच आपसी ताल-मेल को बढ़ावा देने के लिए फ्रेशर पार्टी 'नवांकुर 2015' में छात्रों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने सरस्वती मां और गणेशीलाल अग्रवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर निदेशक प्रो. अनूप कुमार, दिवाकर भारद्वाज और विकास कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना का अनुनाद कर माहौल को ईश्वरीय अनुभूति से भर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सुशांत चौहान के सोलो डांस को देख लोग मत्रमुग्ध हो गए। कृष्णा, देवेश सिंह, अंशिका, कविता, तृप्ति और हरीश ने एक के बाद एक मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को बांधे रखा। शैलभ, सचिन, योगीराज, अश्विनी और तरुण के गानों की धुनों पर लोग अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आनंद मोहन ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय में आप सभी छात्र अभी-अभी रोपित उन फूलों के पौधों के समान है, बसंत आने पर जिनकी महक से सारा वातावरण ओतप्रोत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक प्रधानाचार्य दिवाकर भारद्वाज ने कहा कि छात्र-छात्राओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करना है और शिक्षा हर्ष-उल्लास के माहौल में ग्रहण की जाए तो वह कभी नहीं भूली जाएगी।


कार्यक्रम के संचालन की बागडोर यशस्वी, अंबर, दिवाकर, यश गौतम, आलोक और वरुण ने संभाली। अनुशासन का कार्यभार संत्येद्र सिंह और उनकी टीम के कंधों पर रहा। नीतू श्रीधनवानी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में लखन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नेहा आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed