फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   MAT exam in december 2014 apply now

दिसंबर में है MAT का एक्जाम, जानिए अंतिम तिथि

Wed, 19 Nov 2014 03:15 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला Updated Wed, 19 Nov 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
MAT exam in december 2014 apply now
वैसे तो आईआईएम जैसे शीर्ष के प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए कैट (CAT) जैसे एंट्रेंस टेस्ट की जरूरत होती है, पर मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (MAT) में मिली सफलता भी आपके लिए देश के 600 से भी अधिक प्रबंधन संस्थानों में दाखिले की गारंटी बन जाती है। गौरतलब है कि बी-स्कूलों में नामांकन के मद्देनजर 1988 से ही इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत अधिसूचना पिछले ही दिनों जारी की गई है।
विज्ञापन


टेस्ट पैटर्न
मैट के लिए दो तरह से टेस्ट में शामिल होने की सुविधा है- पेपर आधारित टेस्ट और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीसी)। पहले टेस्ट के लिए 7 दिसंबर, 2014 की तिथि निर्धारित है, जबकि सीबीसी 13 दिसंबर, 2014 से शुरू होगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन के हकदार हैं। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

टेस्ट सेंटर
दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद सहित देशभर में विभिन्न शहरों में टेस्ट सेंटर बनाए जाएंगे।

प्रश्नों का स्वरूप
2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) की इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सिर्फ अंग्रेजी में होंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। इस टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रश्न पांच सेक्शन में पू्छे जाएंगे- लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, मैथमेटिकल स्किल, डाटा एनालिसिस, इंटेलीजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग और इंडियन एंड ग्लोबल एनवॉयरमेंट। सभी भागों में 40-40 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन कैसे करें
मैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। इस बाबत विस्तृत जानकारी ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

एक नजर यहां भी
आवेदन (ऑनलाइन) की अंतिम तिथि : 22 नवंबर, 2014
वेबसाइट : http://apps.aima.in/matdec14/

राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed