फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   MAT EXAM 2014

दिसंबर में है MAT की परीक्षा, कीजिए अप्लाई

Mon, 17 Nov 2014 10:06 AM IST
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Nov 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
MAT EXAM 2014

मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (MAT) में मिली सफलता से देश के 600 से भी अधिक प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए आपकी योग्यता बन जाती है। इससे संबंधित दिसंबर में होनेवाली प्रवेश परीक्षा के बारे में अधिसूचना पिछले ही दिनों जारी की गई है। मैट के तहत पेपर आधारित टेस्ट और कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दोनों की ही सुविधा है।

विज्ञापन


पहले टेस्ट के लिए 7 दिसंबर, 2014 की तिथि निर्धारित है, जबकि कंप्यूटर आधारित टेस्ट 13 दिसंबर, 2014 से शुरू होगा। किसी भी संकाय के ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन के हकदार हैं। इस टेस्ट के लिए देशभर में विभिन्न शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। 150 मिनट की इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सिर्फ अंग्रेजी में होंगे।
विज्ञापन


प्रश्न इन पांच सेक्शन में पू्छे जाएंगे- लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, मैथमेटिकल स्किल, डाटा एनालिसिस, इंटेलीजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग और इंडियन एंड ग्लोबल एनवॉयरमेंट। इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। मैट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2014 है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) की वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed