{"_id":"c4d5630f8e293201563b5970cba93cb1","slug":"jnu-seekapplication-for-fellowship-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू ने फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
जेएनयू ने फेलोशिप के लिए मांगे आवेदन
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में ससकावा यंग लीडर फेलोशिप फाउंडेशन (एसवाईएलएफएफ) के लिए आवेदन पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। प्रति सेंटर में महज एक ही छात्र को फेलोशिप मिलेगी। यह फेलोशिप जापान का एक फाउंडेशन देता है।
जेएनयू के डिप्टी रजिस्ट्रार एडमिशन प्रो. पीके मौर्या के मुताबिक, स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स, स्पेशल सेंटर, स्पेशल सेंटर फॉर कल्चर स्टडीज के छात्रों आवेदन नहीं भर सकेंगे। बाकी अन्य सेंटरों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। एसवाईएलएफएफ के तहत तीन साल के लिए चयनित छात्र को प्रति माह 18,000 रुपये की राशि मिलेगी।
छात्रों के आवेदन को जेएनयू की स्क्रीनिंग कमेटी पास करेगी, जिसमें संबंधित सेंटर के डीन या डायरेक्टर की हरी झंडी मिलना अनिवार्य है। उसके बाद विवि प्रबंधन चयनित नामों की लिस्ट फेलोशिप देने वाले फाउंडेशन को देगा।
विज्ञापन
पीएचडी दाखिले का आज अंतिम दिन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हो रहे सेंटर फॉर नैनो साइंस टेक्नोलॉजी में विंटर सत्र के तहत पीएचडी में दाखिले का आज (बुधवार) आखिरी दिन है। जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, प्री-पीएचडी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने के आधार पर ही मिलेगा, हालांकि जो छात्र जेआरएफ की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को फॉर्म के साथ-साथ जेआरएफ का पास सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है।