फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   JEEE exam next year in may

24 मई 2015 को होगी जेईई एडवांस परीक्षा

Fri, 10 Oct 2014 11:58 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
JEEE exam next year in may
जेईई एडवांस-2015 की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दो से सात मई के बीच करा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराएगा। परीक्षा 24 मई को दो पालियों में होगी। वेबसाइट पर परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईआईटी और एनआईटी जैसे केंद्र अनुदानित संस्थानों में जेईई एडवांस के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन


आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए पिछले तीन वर्षों से नियमों में बदलाव किया गया है। अब जेईई मेन की परीक्षा में सफल होने वाले पहले डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को ही जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


आईआईटी में दाखिले के लिए पहले डेढ़ लाख अभ्यर्थियों में शामिल होने के साथ ही संबंधित बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में अभ्यर्थी के टॉप 20 परसेंट में शामिल होने की अनिवार्यता में थोड़ी राहत दे दी गई है। अब 75 प्रतिशत अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को आईआईटी में दाखिले का मौका मिल सकेगा। जेईई मेन अप्रैल 2015 में प्रस्तावित है। परीक्षा के बाद दो से सात मई तक जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ से 12 मई के बीच अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर 14 मई तक इसे ठीक कराया जा सकता है। परीक्षा 24 मई को होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed