{"_id":"7c14e56f3d9d3112851089540b0d967c","slug":"icse-exam-new-shedule-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए ICSE एक्जाम की नई तारीखें","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
जानिए ICSE एक्जाम की नई तारीखें
लखनऊ (ब्यूरो)।
Updated Wed, 17 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईईएसई) ने आईसीएसई यानी दसवीं की परीक्षा कार्यक्रमों की संशोधित स्कीम जारी कर दी है।
परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने के बजाए 26 से शुरू होंगी। 26 मार्च को होने वाला हिंदी का पेपर अब 26 फरवरी को होगा। इसको लेकर काउंसिल ने सभी कॉलेजों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राजा बाजार स्थित ब्रेंस कान्वेंट कॉलेज के प्रिसिंपल मोहियुदद्ीन ने बताया कि इसके अलावा परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
इसके अलावा सीआईईएसई ने परीक्षा में ओएमआर शीट की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसके बारे में भी स्कूलों को सूचना भेजी जा रही है। ओएमआर शीट को लेकर स्कूलों ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।