{"_id":"343c7fac0507639d0011ca1f9c6bf670","slug":"gla-students-devloped-battery-running-cycles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए के होनहारों ने बनाई बैटरी से चलने वाली साइकिल","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
जीएलए के होनहारों ने बनाई बैटरी से चलने वाली साइकिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
Updated Fri, 17 Jul 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए यूनिवर्सिटी के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के होनहार छात्रों के एक गुट ने बैटरी और पैडल से चलने वाली इस हाइब्रिड साइकिल में बैटरी से चलने वाली मोटर लगाई है। जिस समय बैटरी से न चलाना हो, व्यक्ति इसे पैडल से भी चला सकता है।
विज्ञापन
असल में इस हाइब्रिड साइकिल में बैटरी से चलने वाली एक हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। एक एक्सीलेटर हैंडल वैरियेबल रफ्तार पर साइकिल को चलाने में मदद करता है। यह साइकिल तीन मोड में चलती है।
विज्ञापन
जीएलए के सूत्रों ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग बैच के गगन सारस्वत, देवल अग्रवाल, गोपी चंद्र शर्मा, देश दीपक दीक्षित, दीपेश पोनिया और धीरेंद्र प्रताप शामिल थे। इस प्रोजेक्ट में विभागाध्यक्ष पीयूष सिंघल, हरीस शर्मा, नितिन अग्रवाल और रीतेश दीक्षित का पूरा निर्देशन और सहयोग मिला।
विज्ञापन
शैक्षणिक और छात्र उत्कृष्टता के मामले में मथुरा स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी कई सालों से अगले पायदान पर स्थित है। यहां छात्रों को चहुंमुखी विकास के उत्साहवर्धक माहौल तैयार किया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां के छात्र और ज्यादा प्रयोग और अविष्कार करेंगे जो जनता के लिए लाभदायक साबित होंगे।