{"_id":"3f92ea946964f751b705ba2845dd3a58","slug":"gla-becomes-uttar-pradesh-s-number-one-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए को मिला उत्तर प्रदेश की नंबर एक यूनिवर्सिटी का तमगा","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
जीएलए को मिला उत्तर प्रदेश की नंबर एक यूनिवर्सिटी का तमगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की बेहतरीन निजी यूनिवर्सिटी की दौड़ में मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी ने कई विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक यूनिवर्सिटी बनने का तमगा हासिल कर लिया है। हाल ही में जी न्यूज और सर्वे कंपनी प्रस्तुत कंसलटिंग द्वारा कराए गए बेहतरीन शिक्षण संस्थान के सर्वे में जीएलए ने उत्तर प्रदेश में पहला और देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है जब जीएलए ने यूपी में सबसे बेहतरीन निजी यूनिवर्सिटी होने का तमगा प्राप्त किया है। न्यूज 24और 'सी वोटर' द्वारा कराए गए सर्वे में भी जीएलए को यूपी में पहला और भारत में तीसरा स्थान मिला था। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया और आईथ्री आरसी द्वारा कराए गए सर्वे में जीएलए ने की निजी यूनिवर्सिटीज को पछाड़ कर यूपी में पहली और भारत में दूसरी सबसे बेहतरीन निजी यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त किया था।
विज्ञापन
जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त शिक्षकों और स्टाफ को देते हुए कहा कि बेहतरीन शेक्षणिक पद्वति, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाओं और परिसर की उपलब्धता के चलते ही जीएलए छात्रों के उच्च शिक्षा के सपने को पूरा कर पा रहा है।
विज्ञापन