फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   funny boys entertainment in singapore

बनना था माइकल जेक्सन, बन गए फनी ब्वॉयज

Thu, 25 Sep 2014 03:28 PM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Thu, 25 Sep 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
funny boys entertainment in singapore
अपनी कला से लोगों को हंसाने वाले तीन दोस्तों ने माइकल जैक्शन बनने का सपना संजोया था, लेकिन किस्मत ने उन्हें दुनिया को हंसाने वाले फनी ब्वॉयज बना दिया। ये दोस्त हैं दिल्ली के शिवा, हिमांशु और मीहिर। जो शीघ्र ही सिंगापुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एशिया गॉट टैलेंट शो में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


आईटीएस इंस्टीट्यूट में आयोजित फ्रेशर पार्टी में शिरकत कर इंडियाज गॉट टैलेंट के फाइनलिस्ट शिवा, हिमांशु निवासी आनंद पर्वत और मीहिर शास्त्री नगर नई दिल्ली ने स्टूडेंट्स को जमकर हंसाया। तीनों फनी ब्वॉयज ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे कक्षा 12 के छात्र हैं। शिवा का कहना है कि पहले उनमें बिल्कुल नहीं बनती थी, लेकिन आज वह गहरे दोस्त है। तीनों का सपना था कि वह माइकल जैक्शन की तरह डांस कर दुनिया में नाम कमाएं, लेकिन उनका यह सपना अप्रैल 2012 में आयोजित इंडिया डांसिंग सुपर टैलेंट प्रतियोगिता में चकनाचूर हो गया। पर्फोरमेंस अच्छी नहीं होने के कारण वह हताश हो गए थे। इसके बाद दोबारा उन्होंने कोशिश की और मुंबई में मार्च 2014 में आयोजित इंडियाज गॉट टैलेंट शो में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और लगन से वह फाइनल तक पहुंच गए थे। मगर फाइनल में हार गए। हताश होकर तीनों ने नई जिंदगी पर विचार किया और फनी ब्वॉयज बन गए। तीनों सीने में टूटे सपने का दर्द लेकर भी लोगों को हंसाते है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में होने वाला इंटरनेशनल एशिया गॉट टैलेंट में उनका चयन हो गया है। उनकी मानें तो इस प्रतियोगिता में भारत से केवल वे तीनों ही शिरकत कर रहे है। प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन सिंगापुर और मलेशिया हुए। आस्ट्रेलिया में सेमी फाइनल और न्यूयार्क में फाइनल मुकाबला होगा। तीनों कड़ी मेहनत कर दुनिया में फनी ब्वॉयज के रूप में भारत का नाम रोशन करने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed