फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   From a worker in glass company to becoming china's richest lady

कभी कांच तराशती थी, आज है 44 हजार करोड़ की मालकिन

Wed, 06 May 2015 05:22 PM IST
Updated Wed, 06 May 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
From a worker in glass company to becoming china's richest lady

आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि बिन मां की बच्ची अंधे पिता का सहारा बनने के लिए दिन रात मेहनत करे और एक दिन अरबपतियों में शुमार हो जाए। चीन की अरबपति जोउ कुनफई का कैरियर इस बात का गवाह है कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल फोन में स्क्रेच रोधी ग्लास का अविष्कार जोउ ने ही किया है।

विज्ञापन


एप्पल और सेमसंग जैसी विश्व विख्यात कंपनियों के फोन में उपयोग होने वाले सिक्योरिटी ग्लास को बनाने का ठेका चीन की लैंस टेक्नॉलजी के पास है। लैंस टेक्नॉलजी की मालकिन हैं 45 साल की जोउ कुनफई। अपने अकेले दम पर विश्व विख्यात ग्लास कंपनी खोलने वाली जोउ कुनफई इस समय चीन की सबसे अरबपति महिलाओं में एक हैं। 2014 में जोउ कुनफई की कंपनी का राजस्व नौ अरब युआन था।
विज्ञापन


मां की मौत ने बदल दी जिंदगी

From a worker in glass company to becoming china's richest lady

जोउ कुनफई हमेशा से ही अमीर नहीं रही। जोउ कुनफई का जन्म हुनान प्रांत के एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में हुआ। ये बच्ची आम बच्चों की तरह अपने मां बाप की आंखों का सितारा थी लेकिन एक साथ दो दो दुर्घटनाओं ने उसे अनाथ बना दिया। उनके पिता ने एक कारखाने में हुई दुर्घटना के दौरान अपनी आंख की रौशनी खो दी । तब जोउ कुनफई पांच साल की थी और उसी साल जोउ कुनफई की मां की मौत हो गई।

अंधे पिता की एक बच्ची दुनिया की भीड़ में अकेली खड़ी थी। लेकिन पिता का हौंसला था कि न्होंने छोटा मोटा काम करने की ठानी और  बेटी को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उसने किसी तरह प्राथमिक शिक्षा पूरी की और पेट भरने के लिए दुनिया की भीड़ में संघर्ष करने के लिए उतर गई।

कांच की कंपनी और बेहतरीन रिजाइनिंग लैटर

From a worker in glass company to becoming china's richest lady

कुछ मेहनत करने के बाद जोउ को शेनजेन की एक ग्लास बनाने वाली कंपनी में ग्लास तराशने का काम मिल गया। वो दिन भर घड़ियों में लगने वाले कांच तराशा करती। लेकिन जोउ जानती थी कि ये उसकी मंजिल नहीं है। उसे ये काम नीरस लगने लगा था। कुछ महीने तक काम करने के बाद जोउ ने कंपनी छोड़ने का फैसला करते ह‌ुए मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा भेज दिया।

लेकिन जोउ नहीं जानती थी कि नौकरी छोडने का ये इस्तीफा उसकी किस्मत के दरवाजे खोल देगा।  दरअसल जोउ ने कंपनी को इस्तीफा भेजा और कंपनी ने इस्तीफा नामंजूर करके जोउ को नए विभाग में प्रोन्नत कर दिया।

दरअसल कंपनी के निरीक्षक को जोउ का इस्तीफा लिखने का अंदाज भा गया। वो जान गया कि इस लड़की में रचनात्मकता है और ये आगे बढ़ सकती है। नए विभाग में जाने से जोउ उत्साहित हुई और ग्लास के क्षेत्र में नए काम करने के बारे में सोचने लगी। इस काम में जोउ को अच्छी पगार मिलने लगी और वो अपनी खुद की ग्लास कंपनी खोलने के सपने देखने लगी।

विज्ञापन

स्क्रेच रोधी ग्लास का अविष्कार

From a worker in glass company to becoming china's richest lady

आप अपने मोबाइल में स्क्रैचरोधी जिस ग्लास का इस्तेमाल कर रहे हैं वो जोउ की ही देन है। जोउ ने अपनी कंपनी लेंस टेक्नॉलजी में स्क्रेच-रोधी ग्लास बनाया और आज सभी बड़ी कंपनियां इस ग्लास का उपयोग करती हैं। जोउ कहती हैं कि गांव में बिताए जीवन और सालों तक ग्लास कंपनी में काम करने के अनुभव ने ही उन्हें यह इस ग्लास का आविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपनी कंपनी को सफल बनाने के लिए जोउ ने कंपनी के निर्माण विभाग से लेकर हर छोटे बड़े विभाग में काम किया।  उसका जुनून इतना था कि वो जरूरत पड़ने पर ख‌ुद भी ओवरटाइम करती थी। इसी मेहनत के बल पर जोउ ने अपनी कंपनी को चीन की नामी कंपनियों में शुमार करा लिया।

कंपनी में हैं 60 हजार कर्मचारी

From a worker in glass company to becoming china's richest lady

आज लेंस टेक्नॉलजी विश्व की बड़ी ग्लास कंपनी बन चुकी है और चीन भर में 10 सहायक कंपनियों के साथ जोउ 60,000 लोगों को रोजगार देती हैं।

18 मार्च 2015 को जोउ ने अपनी कंपनी का आईपीओ जारी किया और 30 मार्च को 78.07 युआन शेयर के साथ वे चीन की सबसे अमीर महिला बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed