फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   DU fee is refundeble if addmission rejected

डीयू : दाखिला रद्द तो वापस होगी फीस

Fri, 10 Oct 2014 12:17 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
DU fee is refundeble if addmission rejected
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला रद्द कराने या किसी दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस वापस मिलेगी। डीयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी करके कॉलेजों को इस बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि इसका फायदा आरक्षित वर्ग के छात्रों को ही मिलेगा। सामान्य वर्ग के छात्रों को लेकर अधिसूचना में कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, डीयू में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र होते हैं जो कि अगली कटऑफ में किसी पसंदीदा कॉलेज में दाखिला मिलने पर पहले कॉलेज से दाखिला रद्द करा देते हैं। डीयू की दाखिला प्रक्रिया में इसकी की छूट है। इसका फायदा सभी वर्ग के छात्रों को मिलता है, मगर बीते दिनों शिकायतें मिलीं कि छात्रों को पहले कॉलेज में जमा फीस की वापसी में दिक्कतें आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर डीयू प्रशासन ने अब अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, एससी-एसटी, ओबीसी और अशक्त वर्ग के छात्रों दाखिला रद्द कराने पर पहले के कॉलेज में जमा फीस वापस होगी। हालांकि इसका फायदा उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने 28 अगस्त से पहले आई कटऑफ में दाखिला लेकर फीस जमा कर दी थी। सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के छात्र मायूस
डिल्ली विश्वविद्यालय के इस कदम से सामान्य वर्ग के छात्र आहत हैं। उनका कहना है कि सिर्फ आरक्षित वर्ग को फीस वापसी की सुविधा देना ठीक नहीं है, क्योंकि पहले यह व्यवस्था सभी छात्रों पर समान रूप से लागू थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed