फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   central govt going to grow medical seats and colleges

खुशखबरी : मेडिकल सीटें बढ़ेंगी, नए कॉलेज भी खुलेंगे!

Thu, 16 Oct 2014 01:38 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
central govt going to grow medical seats and colleges
डॉक्टर बनने की राह देख रहे युवाओँ के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार मेडिकल सीटें बढ़ाने और नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर विचार करेगी।
विज्ञापन


देश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मेडिकल अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की संख्या बढ़ाने का संकेत दिया है। उन्होंने मंत्रालय संबंधी संसद की परामर्श समिति की पहली बैठक में इस मुद्दे पर कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज खोलने के मानदंडों को सरल बनाया जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा कि डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से किसी तरह समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए नेशनल एलिजबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट ( NEET) की समीक्षा नए सिरे से की जा रही है। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय इसे पिछले साल रद्द कर चुका है लेकिन इसे फिर से पेश करने का विकल्प तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को राजनीति से अलग रखने के हर्षवर्धन के प्रस्ताव का बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने स्वागत किया। जम्मू कश्मीर से पीडीपी की सांसद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सामान्य स्वास्थ्य के मामलों को लेकर आम जन में जागरूकता का अभाव है। इसलिए सरकार को रियायती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने राज्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने का अनुरोध भी किया। जबकि उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने भी राज्य में ट्रॉमा सेंटर खोलने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में हाईवे की संख्या ज्यादा है और वहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसलिए प्रदेश में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed