{"_id":"f7cca09de7b8593afa4fe216b7fda007","slug":"ccu-campus-student-union-election-posponed-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस-कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव स्थगित","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
कैंपस-कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव स्थगित
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही रस्साकशी मंगलवार को खत्म हो गई। डीएम पंकज यादव की अध्यक्षता में र्हुई कॉलेजों की बैठक में चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। त्योहारों को देखते हुए अब चुनाव छह से 21 नवंबर के बीच संपन्न कराएं जाएंगे।
सीसीएसयू कैंपस, आरजी कॉलेज, मंगलपांडे, कनोहरलाल कॉलेज, एनएएस कॉलेज ने तीन नवंबर को छात्रसंघ चुनाव घोषित किए थे। चुनाव और त्योहारों को देखते हुए डीएम ने सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर बैठक में बुलाया। मंगलवार को बचत भवन में महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम ने चुनाव में आ रही दिक्कतों और छात्र संगठनों की मांग पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को चुनाव के लिए फोर्स उपलब्ध कराना आसान नहीं है। क्योंकि मेरठ समेत आसपास के जनपदों में गंगा स्नान मेला है। फोर्स और अधिकारी मेला ड्यूटी में रहेंगे। बैठक में चुनाव की तिथियों पर मंथन हुआ, जिसमें तय हुआ कि कनोहर लाल डिग्री कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज और माछरा कॉलेज में 8 नवंबर को चुनाव होगा। शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज, एएस पीजी कॉलेज मवाना, कृषक डिग्री कॉलेज मवाना में 9 नवंबर को मतदान होगा। एनएएस डिग्री कॉलेज में सीए की परीक्षा के कारण 21 को चुनाव तय किए।