{"_id":"a3b38b514175f23688aeb3b2d8cf574d","slug":"cbse-help-student-to-get-entry-in-math-olympiads-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE दिलाएगा विदेश ओलंपियाड में डायरेक्ट एंट्री","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
CBSE दिलाएगा विदेश ओलंपियाड में डायरेक्ट एंट्री
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई देशभर के छात्रों को विदेश ओलंपियाड में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान करने जा रहा है। बोर्ड दिसंबर में ग्रुप मैथमेटिकल ओलंपियाड का आयोजन करने जा रहा है। दो स्तरों पर छात्रों को परखने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
सीबीएसई कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए पहले चरण में ग्रुप मैथमेटिकल ओलंपियाड 7 दिसंबर को आयोजित कर रहा है। इसकी लिखित परीक्षा में छात्रों से एलजबरा, जियोमेट्री, नंबर थ्योरी समीक्षात्मक कौशल और समस्या निदान कौशल के प्रश्न पूछे जाऐंगे। प्रत्येक स्कूल पांच छात्रों को इसमें हिस्सा लेने के लिए भेज सकते हैं।
आवेदन करने के लिए प्रत्येक छात्र को 100 रुपये की फीस देनी होगी। 7 दिसंबर को देश के विभिन्न हिस्सों में 3 घंटे की लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद मेरिट के आधार पर 30 छात्रों का चुनाव होगा। इन्हें नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथमेटिक्स की ओर से आयोजित होने वाली नेशनल ओलंपियाड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद विदेश ओलंपियाड के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने छात्रों के नाम पूरे फॉर्म के साथ 5 नवंबर से पहले भेजने के लिए कहा है। छात्रों की सहूलियत के लिए पिछले वर्ष की परीक्षा के प्रश्न पत्र www.olympiads. hbcse.tifr.res.in/subjects/mathematics पर उपलब्ध होंगे।