{"_id":"0a7c638c79d418bfe898a308f7c9ca7b","slug":"cbse-giving-online-addmission-option-for-students-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से CBSE के लिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
अगले साल से CBSE के लिए ऑनलाइन आवेदन
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) अगले वर्ष से अपनी सभी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर देगा। बोर्ड के सचिव जोसेफ इमैनुअल ने यह जानकारी दी। इस निर्णय से सीधे तौर पर 65 लाख बच्चे व उनके अभिभावकों को फायदा होगा जो आवेदन की ऑफलाइन प्रक्रिया के तनाव से गुजरते हैं।
साथ ही सीबीएसई देश भर में अपनी नई स्कीम उड़ान के तहत 50 केंद्र बना रहा है, जिनमें लखनऊ सहित यूपी में 3 केंद्र होंगे। इनमें 10वीं में टॉप 1000 स्थानों पर आई लड़कियों को कक्षा 12 के बाद होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में जोसेफ ने बताया कि 2015 का सत्र पूरा होने तक सीबीएसई अपनी सभी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लेने की तैयारी कर चुका होगा। इसमें 10वीं व 12वीं की परीक्षा के साथ- साथ एआईपीएमटी, जेईई व अन्य इंजीनियरिंग परीक्षाओं, सीटैट, नवोदय स्कूलों में प्रवेश परीक्षा, सीबीएसई-नेट आदि शामिल हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने स्टूडेंट्स को ये सुविधाएं दें। देश भर में चुने हुए स्थानों और स्कूलों में 600 फेसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं जहां से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा व गाइडलाइंस ली जा सकती है।
विज्ञापन
जोसेफ ने नेशनल एलिजिबिटी टेस्ट का उल्लेख किया जिसे सीबीएसई 28 दिसंबर को आयोजित करवाने जा रहा है। यूजीसी की इस परीक्षा को कराने का जिम्मा सीबीएसई को दिया गया है। उन्हाेंने कहा, नेट की केवल एजेंसी बदली है, परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है।
साथ ही सीबीएसई यूपी के रायबरेली में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू कर रहा है, जिसके भवन का निर्माण जल्द होगा। इसी तरह बाराबंकी के मोहम्मदीपुर में भी कॅरिअर काउंसलिंग सेंटर शुरू किया गया है।