फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   catroon book fair in allahabad

डोरेमान के जमाने में कायम है तेनालीराम का जादू

Wed, 05 Nov 2014 09:11 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
catroon book fair in allahabad
शिनचैन, डोरेमान, निंजा हथौड़ी के जमाने में तेनालीराम, हातिम, मोगली और मुल्ला नसरुद्दीन का जादू कायम है। इनके किस्से-कहानियां पढ़ने की ललक बच्चों में बाकी है। हो भी क्यों न इनके किस्से हैं ही इतने रोचक और प्रेरक। इलाहाबाद के जीजीआईसी में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों की भी किताबें बेहद पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


कार्टून नेटवर्क और एनिमेशन फिल्म देखकर टाइम पास करने के बजाए बच्चे यहां पर अपनी पसंद की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों के साथ जुट रहे हैं।

दिल्ली से आए किड्स एजुकेशनल एड्स के उमेश सचदेवा ने बताया कि बच्चों में अभी भी कहानियों की किताबों के प्रति काफी क्रेज है। अभिभावक भी चाहते हैं कि उनके बच्चों में किताबें पढ़ने की जज्बा कायम रहे। नैतिक सीख से भरी कहानियों को पढ़कर बच्चों का विकास हो।
विज्ञापन


पुस्तक महल के संदीप पांडेय ने बताया कि बच्चों में पंचतंत्र की कहानियां, फेयरी टेल्स को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ अभिभावक और बच्चे तो बकायदा किताबों के नामों की लिस्ट लेकर आ रहे हैं। अपने बच्चों के लिए किताब लेने पहुंचे मुकेश और संगीता ने बताया कि कार्टून और एनिमेशन फिल्म देखने से बच्चों का मनोरंजन जरूर होता है लेकिन बौद्धिक विकास नहीं। नैतिक कहानियां पढ़कर ही बच्चों में सही गलत की समझ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed