{"_id":"1738dc376cb1cd67be945f63672e6182","slug":"addmissions-start-in-jamia-millia-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में दाखिले की दौड़ शुरू","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
जामिया में दाखिले की दौड़ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिले की रेस सोमवार शाम से शुरू हो गई। छात्रों को दाखिला आवेदन पत्र ऑनलाइन ही भरना होगा, क्योंकि ऑफलाइन सुविधा नहीं मिलेगी। छात्र एक मई तक आवेदन भेज सकते हैं।
खास बात यह है कि छात्रों को पीजी प्रोग्राम में पहली बार च्वाइस बेस्ड क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम के तहत इंट्रोडक्शन टू सोसायटी एंड पॉलटिक्स इन नॉर्थ-ईस्ट का पेपर भी ऑपशन पढ़ने को मिलेगा। कश्मीरी छात्रों को कुल सीटों में पांच फीसदी आरक्षण मिलेगा।
जामिया कैंपस में पहली बार पूरी तरह शैक्षणिक सत्र 2015-16 में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है, जोकि एक मई तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व मेडिकल प्रोग्राम को सामान्य कोर्स से अलग कर दिया है। उसी के आधार पर करीब 40 से 65 फीसदी तक आवेदन पत्र में बढ़ोतरी की गई है। अब इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत मेडिकल के प्रोग्राम प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाए जाएंगे। जबकि बीए, बीकॉम, सोशल साइंसेस के प्रोग्राम जरनल केटेगिरी में रहेंगे। इसी प्रकार पहले बीटेक, एमबीए, बीडीएस आवेदन पत्र 500 रुपये का था, उसे अब 700 रुपये कर दिया गया है। जबकि बीए, बीकॉम, सोशलोजी, सोशल साइंस के प्रोग्राम का आवेदन पत्र 300 रुपये का था, अब उसके 500 रुपये चुकाने हाेंगे। मास्टर इन फिजियोथेरेपी प्रोग्राम में सीट 20 से बढ़कर 24 कर दी गई हैं। जबकि मेडिकल कोर्स में स्पेशल न्यूरोलॉजी और कॉर्डियो प्लमरी कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। कश्मीरी छात्रों को पांच फीसदी सीटों में आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, यूजीसी के च्वाइस बेस्ड क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम के साथ-साथ छात्रों को जामिया का अपना च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी पढ़ने को मिलेगा। इसमें अब ऑर्ट्स, कॉमर्स व साइंस पैकेज के साथ डिग्री ले सकेंगे। इसमें छात्रों को कोर सब्जेक्ट के 12 पेपर देने होंगे। जबकि इलेक्टिव सब्जेक्ट के चार पेपर पढ़ने के बाद उन्हें च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत डिग्री मिलेगी। इससे उन्हें आगे नौकरी के टाइम पर मदद मिलेगी।
बता दें कि ऑक्सफोर्ड की तर्ज पर देश में पहली बार अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों को कोर्स एडवाइजर उपलब्ध करवाने जा रहा है, जोकि दाखिले के बाद आपको मार्केट डिमांड के आधार पर विषय पसंद करने की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इस सुविधा में छात्रों को अपने प्रोग्राम के साथ-साथ इलेक्टिव सब्जेक्ट में ऐसे विषय पढ़ने का मौका देगा।
एक मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, नहीं मिलेगी ऑफलाइन सुविधा
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 31 छात्रों ने सिविल सर्विस एग्जाम की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करते हुए इंटरव्यू में जगह बना ली है। रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी के सेंटर फॉर कोचिंग एंड कैरियर प्लानिंग में अब चयनित छात्रों ने अप्रैल या मई में होने वाले इंटरव्यू की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जामिया कैंपस में आर्थिक रूप से कमजोर, आरक्षित वर्ग समेत महिलाओं को रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी के सेंटर फॉर कोचिंग एंड कैरियर प्लानिंग में मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। इसी कोचिंग अकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2014 के तहत दाखिल छात्रों में से 31 ने 2014 की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। बता दें कि अकेडमी में यूजीसी के निर्देश के तहत एससी, एसटी, वूमन, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को लिखित परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलता है। इसमें अजहर कबीर, कवेंद्र सिंह सागर, सृष्टि गुप्ता, सतेंद्र सिंह मेहरा, विशकर्म कुमार मीना, जैनेब सैय्यद, फरमन अहमद खान, रोनक जुमेल, भानू पाबा, राजेंद्र जयपाल, कुलदीप सिंह, अंजलि यादव, रोहित यादव, समंगला, एमडी तारिक रजा, भावना यादव, रणफुआ नगोवा, रविंद्र कौर सैनी, रकिब खान, नुपुर श्रीवस, मातादीन, मीना,चौधरी मोहम्मद यासीन, इमरान रजा, महेश, हमेंद्र कुमार मीना, फैजल जावेद, आमिर खान, स्वाति, बशरत, राजकुमार और जसप्रीत कौर आदि शामिल हैं।