फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Zilla Panchayat member's husband caught in an illicit relationship

दूसरे की बीवी संग रंगरेलिया मनाते पकड़े गए नेताजी

Sun, 24 Aug 2014 10:02 AM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat member's husband caught in an illicit relationship

जैनपुर मलवां (फतेहपुर) की जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश चंद्र पटेल शनिवार को फजलगंज के प्रेसीडेंट होटल में दूसरे की बीवी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए। महिला का पति, पत्नी का पीछा करते हुए होटल पहुंचा था।

विज्ञापन


जब दोनों कमरे में घुस गए तो थाने पहुंचकर पुलिस बुला लाया। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो दोनों रंगे हाथ पकड़े गए। फजलगंज पुलिस ने सुरेश चंद्र का शांति भंग में चालान कर वाहन जब्त कर लिया। साथ ही महिला के पति से तहरीर लेकर दो धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। देर शाम सुरेश को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के सुरेश चंद्र पटेल की पत्नी सुधा सिंह जैनपुर मलवां की जिला पंचायत सदस्य हैं। सुरेश खुद भी सपा से जुड़े हैं और ठेकेदारी भी करते हैं। एक सांसद के करीबी भी हैं। दूसरे की बीवी को अपनी बताकर कमरा नंबर 306 बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की बीवी को अपनी बताकर कराया था कमरा बुक

Zilla Panchayat member's husband caught in an illicit relationship

फजलगंज थाने में कल्यानपुर कलां निवासी रामू सिंह ने बताया कि वह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में नौकरी करता हूं। दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी के साथ खुश था। पर, बाद में पता चला कि पत्नी किसी से फोन पर प्रेम संबंधी बात करती है।

फतेहपुर के एक शख्स के साथ आते-जाते देखा गया था। बकौल रामू शनिवार सुबह पत्नी की किसी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह दवा लेने के बहाने घर निकल गई। शक के चलते वह बाइक से पत्नी का पीछा करने लगा। पत्नी टेंपो से गोल चौराहा पहुंची फिर वहां एक लग्जरी कार में सवार हो गई।

वह कार का पीछा करता रहा। इसके बाद कार फजलगंज के प्रेसीडेंट होटल के सामने रुकी। बाइक खड़ी कर उस पर नजर रखे रहा। काउंटर पर बातचीत के बाद जब दोनों कमरे में चले गए, तब वह भागते हुए फजलगंज थाने पहुंचा।

पुलिस ने शांति भंग में किया चालान, वाहन भी जब्त

Zilla Panchayat member's husband caught in an illicit relationship

वहां मौजूद पुलिस से पूरी बात बताई। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पर, जोर देने पर एक दरोगा और कांस्टेबल होटल पहुंचे। रजिस्टर में सुरेश पटेल और पत्नी वंदना सिंह के नाम कमरा नंबर 306 बुक था। कमरा खुलवाया गया तो दोनों रंगे हाथ पकड़ गए।

सभी को थाने लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही समय में किसी नेता का फोन आया और पुलिस ढीली पड़ने लगी। पर, मामला हाईप्रोफाइल होने और मीडिया पहुंचने पर पुलिस किसी को बात करने नहीं दे रही थी।

इसके बाद नजीराबाद सीओ अंकिता सिंह और एसीएम आए। रामू ने दी गई तहरीर में पत्नी को सुरेश पटेल की पूर्व प्रेमिका लिखा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि रामू मारते-पीटते है, वह अपनी मर्जी से सुरेश पटेल के साथ आई थी। अब मुझे पति के घर नहीं जाना है। वहीं सुरेश पटेल ने मीडिया के सामने अपना मुंह नहीं खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed