फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   zahid miyan allegedly arranged the list of RSS and BJP leaders to be targeted

दाऊद के इशारे पर बनी RSS, BJP नेताओं की हिट लिस्ट, हरकत में एनआईए

Mon, 21 Dec 2015 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Dec 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
zahid miyan allegedly arranged the list of RSS and BJP leaders to be targeted

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या करने की लिस्ट बनाने वाले आतंकी की पहचान कर ली है। इस आतंकी का नाम जाहिद मियां बताया जा रहा है जिसका संबंध डी कंपनी यानी दाऊद इब्राहीम से है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया, के अनुसार साउथ अफ्रीका में बैठा जाहिद मियां उर्फ जैबो दाऊद के इशारे पर गुजरात के भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या करने की लिस्ट तैयार की थी।
विज्ञापन


इतना नहीं किन लोगों की हत्या की जानी इसकी लिस्ट जैबो ने दाऊद के कमांडर छोटा शकील और जावेद चिकना को भी सौंपी थी। एनआईए को अब इस बात के सबूत मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैबो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

zahid miyan allegedly arranged the list of RSS and BJP leaders to be targeted

रिपोर्ट के एनआईए ने अब आरोपी मास्टर माइंड जैबो के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है ताकि इंटरपोल से रेड कॉर्नर वारंट जारी कराया जा सके।

गुजरात के भारुच में दो नवंबर को दक्षिणपंथी नेता शिरीश बंगाली और प्रग्नेश मिस्‍त्री की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के जांच में हत्यारों के तार डी कंपनी से जुड़े पाए गए हैं।

इस मामले पर भारत सरकार ने अमेरिका और साउथ अफ्रीका से भी आरोपी का सुराग जुटाने में मदद करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि दाऊद ने जावेद पटेल उर्फ दावेद चिकना को हिंदूवादी नेताओं की हत्या के लिए तैयारी करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed