{"_id":"40af33038f6486bd03ad031d08cd30e7","slug":"youth-shot-dead-in-front-of-his-home-in-agra-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 21 Jan 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी के आगरा जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना केके नगर की है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी एक वैन पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
युवक संभल पाता इससे पहले ही उसे कई गोलियां लग गईं, जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद हमलावर वैन से फरार हो गए। युवक की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन