फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth shoots 11nth class student in one side love

एकतरफा प्यार में काफी देर बैठकर रोया, फिर छात्रा को मारी गोली

Thu, 10 Sep 2015 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Sep 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
youth shoots 11nth class student in one side love

उत्तर प्रदेश के हसायन/हाथरस में हसायन के गांव गढ़ौला के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को चौकाने वाली घटना घटी। 11 वीं की छात्रा को उसके ही गांव के एक युवक ने क्लास में बंदकर तमंचे से मौत के घार उतार दिया

विज्ञापन


 इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस के तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने इकतरफा प्यार की बात से इंकार करते हुए लड़के और उसके परिजनों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छान-बीन में लगी है।
विज्ञापन


हत्या का आरोपी युवक सौरभ हसायन के भूदेवी खुशहाली राम डिग्री कॅलेज के ग्रेजुएशन का छात्र था। उसकी गोली का शिकार बनी योगिता और वह पास के गांव भरतपुर में रहते थे। दोनों एक ही बिरादरी के साथ पड़ोसी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि सौरभ, योगिता से प्यार करता था और कई बार छात्रा से अपने प्यार का इजहार भी कर चुका था। इसको लेकर लड़की के घरवाले कई बार सौरभ की शिकायत उसके घर वालों से कर चुके थे।

पहले कॉलेज में पहुंच काफी देर रोता रहा

youth shoots 11nth class student in one side love

घटना के चश्मदीद सीताराम सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि सौरभ बुधवार की सुबह ही योगिता के कॉलेज पहुंच गया। उसके हाथ में तमंचा था और कॉलेज परिसर में बनी बेंच पर बैठा रो रहा था।

इसकी जानकारी कॉलेज प्रंबधन को देने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। न ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताते हैं, दोपहर करीब पौने बारह बजे सौरभ अचानक योगिता की क्लास में पहुंच गया और शिक्षक और विद्यार्थियों को धमकाकर बाहर करने के बाद खुद को योगिता के साथ कमरे में बंद कर लिया।

फिर उनमें कुछ देर तक कहा-सुनी होती रही। इसके बाद उसने पहले योगिता को सीने में और उसके बाद अपने सिर में गोली उतार ली।

मामले में भाई भी फंसा

youth shoots 11nth class student in one side love

घटना के बाद कॅलेज में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही सीओ डीके वालियान, एएसपी अजय शंकर राय और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा मौके पर पहुंच गए। डीआईओएस जितेंद्र मलिक भी घटनास्थल पर आ गए।

लड़की के पिता सतेंद्र शर्मा का कहना है कि यह मामला इकतरफा प्यार का नहीं, रंजिश का है। बीते दिनों धर्मकांटे में हुई चोरी में सौरभ के भाई को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में उन्होंने सौरभ के विरोधी पक्ष की खुलकर पैरवी की थी। सौरभ ने इसी का बदला लिया है।

सिकंदराराऊ के सीओ डीके वालियान ने मामले पर कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद पता चलेगा कि हत्या का कारण इकतरफा प्यार का है या कुछ और। लड़की के पिता ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed