{"_id":"f58eb7809671e68617711fb2fd9a5dfe","slug":"youth-raped-minor-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने बंधक बनाकर दो दिनों तक किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पड़ोसी ने बंधक बनाकर दो दिनों तक किया रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने 14 वर्षीय एक किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक रेप किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात किशोरी के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि किशोरी सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि पड़ोसी विकास (22) भी गायब है। पुलिस ने विकास के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि विकास किशोरी को पांडव नगर के शशि गार्डन इलाके में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को मुक्त करा लिया। साथ ही विकास को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
पुलिस के मुताबिक विकास किशोरी का पड़ोसी है और मजदूरी करता है।