फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth killed for taking pictures from mobile

शादी में मोबाइल से फोटो खींचने पर युवक की हत्या

Wed, 21 May 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालपी(जालौन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालपी(जालौन) Updated Wed, 21 May 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
youth killed for taking pictures from mobile

यूपी के कालपी में विवाह समारोह में मोबाइल से फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में युवक की जंगल में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज तीन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी वंशी निषाद ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया उसका (22) वर्षीय पुत्र मोहर सिंह उर्फ बब्लू निषाद सोमवार रात चौरासी गुम्मद के पीछे मजरा में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने गया था।
विज्ञापन


विवाह समारोह के दौरान मोहर सिंह अपने मोबाइल से फोटो खींचने लगा। लड़की पक्ष को यह हरकत काफी नागवार गुजरी।

जंगल ले जाकर युवक की हत्या

youth killed for taking pictures from mobile

हीरापुर निवासी उमाशंकर, हीरा और कानपुर देहात के रिवेर गांव निवासी अवधविहारी ने मोहर सिंह से मोबाइल से फोटो खींचने का विरोध किया। इसे लेकर तीखे विवाद के बाद तीनों हमलावर मोहर सिंह को जंगल में खींच ले गए। यहां उन्होंने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद तीनों हमलावर भाग निकले। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज  करने के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल एके सक्सेना ने बताया विवाह समारोह में फोटो खींचने के विवाद में युवक की हत्या की गई है।

रिपोर्ट दर्जकर तीनों हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed