फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth has been beheaded after the murderd in meerut

यूपीः गोली मारी फिर गर्दन भी काट दी, धड़ बरामद

Sat, 18 Jul 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला छपरौली (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला छपरौली (बागपत) Updated Sat, 18 Jul 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
youth has been beheaded after the murderd in meerut

यूपी में छपरौली (बागपत) के शेरपुर लुहारा गांव के दो सगे भाई पप्पू (31) और विकास (25) की बदरखा के यमुना खादर में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उनका अपहरण कर हत्या की गई है।

विज्ञापन


मृतक के सिर नहीं मिले हैं। वारदात को अंजाम देने का आरोप छपरौली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू पर लगा है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपकरण किया। पहले दोनों को गोली मारी और फिर उनका सिर काटकर धड़ को नग्नावस्था में खादर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मृतकों के बड़े भाई राजेंद्र सिंह का कहना है कि विकास मेरठ में प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उनके भाई पप्पू के पास फोन आया और कहा कि वह विकास बोल रहा है। वह मेरठ से घर पर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कहा 1.5 लाख रुपए लिए है

youth has been beheaded after the murderd in meerut

मेरठ से घर आ रहे विकास ने कहा कि बाइक लेकर रास्ते से ले जाओ, उसके पास 1.5 लाख रुपये हैं। राजेंद्र का कहना है कि पप्पू यह बातें बताते हुए विकास को लेने के लिए बाइक पर चला गया। लेकिन वे दोनों घर पर नहीं पहुंचे। तलाश करने के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चला।

गुरुवार को उन्होंने छपरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने शुक्रवार को थाने पर हंगामा किया। तलाश करने पर पुलिस को बदरखा खादर में यमुना किनारे नग्न अवस्था में गोली लगी और सिर कटी लाश पड़ी मिली। एक युवक के दाएं हाथ पर पप्पू लिखा हुआ था।

उसी आधार पर शव की शिनाख्त हुई। उसके के पास मिले शव की शनाख्त विकास के रूप में हुई। राजेंद्र का आरोप है कि गांव के अमरपाल उर्फ कालू उनके परिवार से रंजिश रखता है। उसने ही उनके भाइयों को फोन पर धोखे से बुलाकर अपहरण कर अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या की है।

एसपी शरद सचान का कहना है कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अमरपाल को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed