फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth got murdered over illicit relations

अवैध संबंधों के चलते हत्या, काटे नाजुक अंग

Thu, 26 Mar 2015 12:50 PM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
youth got murdered over illicit relations

अवैध संबंधों के फेर में चाचा-चाची समेत तीन लोगों ने मिलकर युवक की नृशंस हत्या कर दी। उसके शरीर पर फरसे से कई बार किए गए। शरीर के नाजुक अंगों को भी काट दिया।

विज्ञापन


परिवार वाले हत्या की वजह बताने से कतरा रहे हैं, लेकिन हत्या का कारण अवैध संबंधों का विरोध करना बताया जा रहा है। घटना बुधवार अपरान्ह उसहैत थाने के गांव टिकाई में हुई। मृतक के भाई ने चाचा-चाची और चाचा के साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उसहैत के गांव टिकाई निवासी डब्लू (29) पुत्र राजपाल करीब चार साल पहले आजमगढ़ से ममता को ब्याह कर लाया था। डब्लू के एक बेटा, एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा को पसंद नहीं था उसका घर आना!

youth got murdered over illicit relations

गांव में ही डब्लू के चाचा सुरेंद्र सिंह रहते हैं। सुरेंद्र सिंह के घर पर उसके साले कादरचौक थाने के गांव जिझौली निवासी लखनऊआ का आना-जाना था।

अक्सर लखनऊआ डब्लू के घर पर भी उसकी गैर मौजूदगी में जाता था। यह बात डब्लू को नागवार गुजरती थी। कई बार उसने विरोध भी किया। डब्लू के विरोध करने से सुरेंद्र और उसका साला लखनऊआ नाराज थे।

बुधवार को अपरान्ह करीब चार बजे लखनऊआ डब्लू के घर में था। इसका डब्लू ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

केस 2: पड़ोसी के प्रेम में पति और बच्चों को मार डाला

youth got murdered over illicit relations

पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों को जहर पिला दिया। इससे पति की मौत हो गई, जबकि बच्चों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।

मामला सरधना थानाक्षेत्र के रार्धना गांव का है। जयप्रकाश (55) पुत्र सूबे सिंह अपनी पत्नी सुनीता और तीन बच्चों प्राची(8), कल्लू (5) और जॉनी (3) के साथ रहता था। मंगलवार आधी रात जयप्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, तभी पता चला कि दूसरे कमरे में तीनों बच्चे बेहोश पड़े हैं।

फरसा मारकर टुकड़ों में काटे अंग

youth got murdered over illicit relations

आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सुखदेवी और साले लखनऊआ ने डब्लू को फरसा, गडांसी और हंसिया से काट डाला। हमलावरों ने डब्लू के गुप्तांग को भी काट दिया।

डब्लू के भाई बन्नी ने सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सुखदेवी और साले लखनऊआ को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ उझानी सतीश शर्मा ने भी गांव पहुंच कर पीड़ित के परिवार वालों से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसपी सिटी अनिल यादव ने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चर्चाएं कई तरह की हो रही हैं। हत्या की क्या वजह है? यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है।

दूध में जहर मिलाकर बच्चों को पिलाया

youth got murdered over illicit relations

परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जहर पिलाने की पुष्टि की। इस पर परिजनों को शक हुआ कि सुनीता ने परिवार को जहर पिलाया है। सूचना पर सरधना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, बच्चों ने बताया कि सुनीता ने दूध में जहर दिया था। इसके बाद ही उनकी हालत खराब हुई है। पुलिस ने महिला का पुराना रिकॉर्ड खंगाला।

परिजनों ने बताया कि महिला का गांव के रमेश से प्रेम प्रसंग चल रहा है। डेढ़ साल पहले भी सुनीता प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों ने सुनीता और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed