फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth gor murdered by his friend for liquor

कलंकित हुआ दोस्ती का रिश्ता, जूतों से पकड़ा गया आरोपी

Mon, 22 Dec 2014 01:22 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
youth gor murdered by his friend for liquor

सहारनपुर में सरसावा के झबीरण गांव में शराब पीने के दौरान मात्रा को लेकर शनिवार की रात हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ एक अन्य युवक भी था। रविवार की सुबह बाग में शव मिलने पर कत्ल का पता चला। शव की पहचान होने के बाद अफसोस जताने आए हत्यारोपी के जूतों में लगे खून से वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


झबीरण निवासी भूपेंद्र चौधरी गांव में खेती-बाड़ी करता था। रविवार की सुबह गांव के पास एक बाग में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। शव के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी हुई थी। लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूते पर लगा था खून, खुल गई पोल

youth gor murdered by his friend for liquor

ग्रामीणों ने पहचान करते हुए बताया कि शव गांव के भूपेंद्र (42) का है। वह तलाकशुदा था और अकेला रहता था। हत्यारोपियों ने भूपेंद्र की हत्या इतने निर्मम ढंग से की कि उसका चेहरा तक नहीं पहचा जा रहा था।

मृतक के कपड़ों और कद काठी से उसकी पहचान हुई। कुनबे के लोग भूपेंद्र का शव घर ले आए। इस बीच गांव का युवक संदीप (33) वहां आकर उसकी मौत पर अफसोस जताने लगा।

इस दौरान किसी ने संदीप के पहने जूतों में खून लगा देखा तो उससे पूछताछ करने लगे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। शक के आधार पर पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया। थाने में पुलिस की कड़ी पूछताछ में संदीप ने भूपेंद्र की हत्या करना कबूल कर लिया।

ज्यादा शराब पीने के लिए हुआ झगड़ा

youth gor murdered by his friend for liquor

पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि शनिवार की रात वह भूपेंद्र और मनमोहन के साथ शराब पी रहे थे। नशे में शराब पीने की मात्रा को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। चिढ़कर भूपेंद्र ने उस पर ईंट से वार किया।

उसने भी जवाब में भूपेंद्र के सिर में ईंट दे मारी। इससे वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद उसने ईंट से उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए। संदीप के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव से मनमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के चचेरे भाई सुरेश ने दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। सरसावा थाना प्रभारी जय भगवान यादव ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed