फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth dies in WWE style street fight with biryani as prize

खेल-खेल में हुई लड़ाई के लिए एक बिरयानी था ईनाम

Mon, 11 May 2015 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 May 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
youth dies in WWE style street fight with biryani as prize

हाल में हुई मेवेदर और पैक्यूनो के बीच फ्री स्टाइल कुश्ती का क्रेज युवाओं पर इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने आपस में ही WWE स्टाइल का एक मैच तय कर लिया और इसके लिए ईनाम रखा एक बिरयानी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के मीर चौक इलाके में दो साथियों कें बीच में खेल-खेल में हुई लड़ाई मात्र एक बिरयानी के लिए हुई थी।

विज्ञापन


खेल-खेल में तीन मई को हुई ये लड़ाई बाद में सच में बदल गई जिसमें एक साथी को गंभीर चोंट लगने से मौके पर मौत हो गई थी। घटना में मरने वाले 17 वर्षीय युवक का नाम नबील था जिसकी लाश पुराने शहर के अमेरिकन स्कूल के पीछे एक गली में पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस को इस घटना का वीडियो हाथ लगा है जिसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले पर छानबीन जारी है।

नबील की टीम ने हारे थे कई फाइटिंग मैच

youth dies in WWE style street fight with biryani as prize

खेल-खेल में हुई इस लड़ाई में खुलासा हुआ है कि दो ग्रुप के लड़के आपस में लड़ाई का मैच आयोजित किया था। एक का युवक ओवैवी पटेल लगातार कई मैच जीत चुका था जिसके लिए दूसरे ग्रुप के युवकों को शर्त हारने पर बिरयानी की दावत देनी पड़ी थी।

अगले दिन करीब सुबह छह बजे हारने वाले ग्रुप के युवकों ने फिर से फाइटिंग मैच आयोजित किया। इस मैच में एक ग्रुप में तीन लोग थे। इस मैच मे विजयी ग्रुप के ओवैसी पटेल ने फिर से नबील के दोनों साथियों को हरा दिया और शर्त में लगी बिरयानी जीत ली।

अपनी लगातार हार से परेशान साथियों ने इस नबील को ओवैसी से हार का बदला लेने के लिए तैयार किया। नबील जैसे ही ओवैसी से भिड़ा तो ओवैसी हर बार की भांति ही नबील पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए‌ जिससे नबील के पेट में एक मुक्का लग गया और नबील जमीन पर गिर गया। नबील के घायल होते ही बाकी साथी उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर वालों से फोन पर नबील ने कहा डोसा खा रहा हूं

youth dies in WWE style street fight with biryani as prize

नबील के घर वालों से अंतिम बार सुबह करीब चार बजे बात हुई जिसमें उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ डोसा खा रहा हूं। इसके बाद से घरवालों की नबील से बात नहीं हुई थी।

उधर डॉक्टरों ने नबील को जब मृत घोषित कर दिया तो उसके साथियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस को साथियों ने बताया नबील बाइक में स्टंट सीख रहा था तभी गिर जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद नबील के साथी उसके घर पहुंचे और यही बात उसके घर में भी बताई लेकिन जब नबील के घर वालों ने पुलिस पर शिकायत की तब जाकर पूरे मामले से पर्दा हटा और इस फाइटिंग का वीडियो मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed