{"_id":"b024ed7646e6e3afb672a15711733989","slug":"youth-burnt-alive-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जिंदा जलाया, मारपीट में सात जख्मी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवक को जिंदा जलाया, मारपीट में सात जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, अहरौरा (मिर्जापुर)
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैतृक संपत्ति पर कब्जे को लेकर रविवार की शाम सात बजे यूपी में अहरौरा के चितविश्राव गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को घेर कर मिट्टी का तेल छिड़कते हुए उसे जला दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर जब तक उसके परिवारीजन मौके पर पहुंचते तब तक युवक गंभीर रूप से जल चुका था। यह नजारा देख गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने जिंदा जलाने वालों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समस्त घायलों को सीएचसी अहरौरा भिजवाया। स्थिति गंभीर होने पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के मोहरपुर गांव निवासी जटाशंकर व भगौती देई गांव निवासी सभापति सिंह के बीच पैतृक भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब पांच बजे रामगोपाल पुत्र सभापति अहरौरा क्षेत्र के चितविश्राव गांव स्थित विवादित भूमि पर बोल्डर से नींव भरवा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने नींव भरने पर आपत्ति जताई। नहीं मानने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे।
इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने रामगोपाल (उम्र 40 वर्ष) को घेर कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। रामगोपाल बुरी तरह आग की लपटों में घिर कर जलने लगा। मामले की जानकारी होते ही रामगोपाल के परिवार वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
जब तक रामगोपाल को आग की लपटों से लोग बचाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। वहां का नजारा देख रामगोपाल के परिवारीजन भी गुस्सा गए। उन्होंने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक संघर्ष हुआ।
इसमें एक पक्ष से शिव प्रसाद (50), ओम प्रकाश (40) तथा संतोष कुमार (26), जबकि दूसरे पक्ष से जले युवक रामगोपाल के अलावा उमाशंकर (35), श्याम सिंह (32) व अवतार सिंह (52) बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी अहरौरा पुलिस को दी।