फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youth arrested over fake facebook acoount of azam khan

आजम के नाम से फर्जी फेसबुक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2015 11:31 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
youth arrested over fake facebook acoount of azam khan

यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम पर फर्जी फेसबुक पोस्ट करने के आरोपी बरेली के युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने गंज थाने में तहरीर देकर कहा था कि फेसबुक पर बरेली निवासी विक्की खान के नाम से एक एकाउंट है।

इस एकाउंट पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से फर्जी पोस्ट किया गया है। पोस्ट में आजम का फोटो भी डाला गया है। शानू ने फर्जी पोस्ट बनाकर विभिन्न संप्रदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

क्या आरोपी को मिलेगी जमानत?

youth arrested over fake facebook acoount of azam khan

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी गीतेश कपिल एवं राघव राम मिश्रा की टीम ने आरोपी बरेली निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवक को एसपी के सामने पेश किया। एसपी साधना गोस्वामी के मुताबिक पकड़ा गया युवक बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर जुग्गन गली निवासी गुलरेज खान उर्फ विक्की पुत्र आवेजमति खां है।

गुलरेज उर्फ विक्की को पुलिस ने एसीजेएम तृतीय आजाद सिंह की कोर्ट में पेश किया। विक्की ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अभियोजन की ओर से आपराधिक इतिहास तलब करने की मांग की गई।

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने विक्की को जेल भेजते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जमानत याचिका पर सुनवाई 19 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed